Wednesday, September 17, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

October 31, 2023
in Jharkhand
गढ़वा : राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा  : लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मद्देनजर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन गढ़वा द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 6.30 बजे के करीब “रन फ़ॉर यूनिटी” का यह कार्यक्रम समाहरणालय गढ़वा से प्रारंभ हुआ एवं रंका मोड़ होते हुए टाउन हॉल गढ़वा के मैदान में सम्पन्न हुआ।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में उपायुक्त शेखर जमुआर संग अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा बिजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा अवध कुमार यादव, डीएसपी मुख्यालय संतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार, अंचल अधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केशरी समेत काफी संख्या में पुलिस जवान, स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाया। इस दौरान सभी ने “देश तभी बनेगा महान, जब एकता बनेगी हमारी पहचान, अनेकता में एकता यही भारत की विशेषता, एकता में जो बल है, वह सबसे प्रबल है” जैसे नारे भी लगाकर एकता और शांति का संदेश दिया।

वहीं टाउन हॉल मैदान गढ़वा पहुंचने पर उपायुक्त सहित अन्य उपस्थित लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद कर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं उनके बहुमूल्य योगदान को याद किया। साथ हीं राष्ट्रीय एकता का शपथ ग्रहण कर दौड़ का समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल (31 अक्टूबर, 1875 से 15 दिसंबर, 1950) ने आजादी के तुरंत बाद 600 से ज्यादा देशी रियासतों का जिस बुद्धिमत्ता और दृढ़ता से भारत में विलय कराया, वह अपने आप में बड़ी मिसाल है। बेहद चुनौतीपूर्ण माने जाने के कारण ही इस दुष्कर कार्य को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी, जिसे उन्होंने वीपी मेनन के साथ मिलकर संभाला। इस बड़ी उपलब्धि के कारण उन्हें लौहपुरुष कहा गया। दृढ़ता के अलावा, नेतृत्व क्षमता, वाकपटुता, बुद्धि-चातुर्य, इच्छाशक्ति, कुशल व्यवस्थापक, विनम्रता, व्यावहारिकता आदि उनके ऐसे गुण रहे, जो आज भी हम सभी के लिए बड़ी सीख हैं।

 

Related Posts

स्वच्छता ही सेवा-2025 का धमाकेदार आगाज: गोमिया के साड़म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झाड़ू थामी, बोकारो को बनाएंगे स्वच्छता का रोल मॉडल!
Jharkhand

स्वच्छता ही सेवा-2025 का धमाकेदार आगाज: गोमिया के साड़म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झाड़ू थामी, बोकारो को बनाएंगे स्वच्छता का रोल मॉडल!

September 17, 2025
स्वस्थ नारी, सशक्त झारखंड: हेमन्त सोरेन और राज्यपाल ने शुरू किया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान, बेटियों की उड़ान को सलाम!
Jharkhand

स्वस्थ नारी, सशक्त झारखंड: हेमन्त सोरेन और राज्यपाल ने शुरू किया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान, बेटियों की उड़ान को सलाम!

September 17, 2025
गढ़वा में जनजातीय क्रांति की शुरुआत: मिशन आदि कर्मयोगी के तहत 113 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों का शानदार आगाज!
Jharkhand

गढ़वा में जनजातीय क्रांति की शुरुआत: मिशन आदि कर्मयोगी के तहत 113 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों का शानदार आगाज!

September 17, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • स्वच्छता ही सेवा-2025 का धमाकेदार आगाज: गोमिया के साड़म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झाड़ू थामी, बोकारो को बनाएंगे स्वच्छता का रोल मॉडल!
  • स्वस्थ नारी, सशक्त झारखंड: हेमन्त सोरेन और राज्यपाल ने शुरू किया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान, बेटियों की उड़ान को सलाम!
  • गढ़वा में जनजातीय क्रांति की शुरुआत: मिशन आदि कर्मयोगी के तहत 113 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों का शानदार आगाज!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.