Wednesday, March 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर पंचायत भवन कल्याणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

साइबर सुरक्षा और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग पर विस्तार से चर्चा

February 11, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर पंचायत भवन कल्याणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter
  • सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर पंचायत भवन कल्याणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
  • कार्यशाला में कॉमन साइबर थ्रेड के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

उपायुक्त श्री शेखर जमुआर के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं विज्ञान गढ़वा के तत्वधान में मंगलवार को पंचायत भवन कल्याणपुर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, डीआईओ राधे गोविन्द ठाकुर, ईडीएम शिवनारायण पासवान, सीएससी मैनेजर मनीष कुमार, डीपीओ यूआईडी गिरीश्वर सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्ववित कर किया। कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारियों व अन्य कर्मियों को सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने से संबंधित जानकारी दी गई।

उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि इंटरनेट एक तरफ वरदान है तो दूसरी तरफ अभिशाप इसलिए इंटरनेट का सही इस्तेमाल करना चाहिए। इंटरनेट का दुरुपयोग करने से हम सबका भविष्य खतरे में पड़ सकता है। इंटरनेट का सही इस्तेमाल कैसे हो इसका प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है। इस उम्मीद के साथ कि हम सभी इंटरनेट का स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करें एवं खुद भी साइबर थ्रेड से कैसे बचे एवं आसपास के लोगों को भी इससे बचने के लिए जागरूक करें। उन्होंने सभी से इसके सही इस्तेमाल करने को लेकर अपील की।

कार्यशाला में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राधे गोविन्द ठाकुर और डीपीओ यूआईडी गिरीश्वर सिंह ने सफर इंटरनेट डे के बारे में प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को कॉमन साइबर थ्रेड जैसे फिशिंग, विशिंग, फाइनेंशियल फ्रॉड, लॉटरी स्कैम, फेक एप्स, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, साइबर हाइजीन, पब्लिक वाई-फाई, वीपीएन, यूजिंग मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन, यूपीआई, हाउ टू सिक्योर क्रेडिट एंड डेबिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, डिजिटल अरेस्ट, टू स्टेप वेरीफिकेशन, डीप फेक वीडियो आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डीआईओ श्री ठाकुर ने सर्वप्रथम इंटरनेट के उद्भव एवं विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस वैश्विक रूप से मनाया जाता है जिसका उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि साइबर स्वच्छता की प्रक्रिया के तहत आमजन एवं अधिकारियों को उनके कंप्यूटर उपकरणों एवं उसमें रखी गई व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा बनाए रखने में मदद करती है। इससे डिजिटल जिंदगी को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट सफर डे के अवसर पर पूरे जिले के प्रज्ञा केंद्र और पंचायत भवन में वीएलई के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों को साइबर स्वच्छता, फिशिंग, हैकिंग, मालवेयर से स्वयं के कंप्यूटर उपकरणों एवं व्यक्तिगत खातों को बचाने की जानकारी दी गई। इस दौरान मजबूत पासवर्ड, दो चरणीय प्रमाणिकता, मजबूत स्क्रीन लॉक और बायोमेट्रिक, विश्वसनीय स्रोतों से मोबाइल एप्स डाउनलोड, सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करने, संदिग्ध ईमेल और लिंक से बचने, सॉफ्टवेयर और एप्स को नियमित रूप से अपडेट करने से संबंधित जानकारी दी गई।

इंटरनेट सफर डे के अवसर पर मंच का संचालन ईडीएम गढ़वा शिवनारायण पासवान के द्वारा किया गया एवं अंत में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यशाला में भाग लेने वाले लोगों को धन्यवाद देते हुए कार्यशाला की समाप्ति की गई।

मौके पर उपरोक्त के अलावे पंचायत के मुखिया अशोक चंद्रवंशी,एसबीआई बैंक मैनेजर तथा एसबीआई बैंक के स्टाफ, आरके हाई स्कूल कल्याणपुर के प्रिंसिपल कृष्णा मुरारी पांडेय, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, विद्यालय की छात्राएं, प्रज्ञा केंद्र संचालक आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
Jharkhand

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका

March 18, 2026
झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
Jharkhand

झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

March 17, 2026
रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर
Jharkhand

रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

March 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
  • झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
  • रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.