Sunday, March 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

साहिबगंज : मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता

July 22, 2024
in Jharkhand
साहिबगंज : मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में हमारी सरकार ने कई आयाम जोड़े हैं तो कई नए आयाम जोड़ने का काम हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज साहिबगंज जिले के राजमहल में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि राज्य को संवारने एवं आगे बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को श्रावणी माह के शुभारंभ एवं पहली सोमवारी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को देंगे सम्मान राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है । इसके लिए लाभुकों का आवेदन लेने के लिए बहुत जल्द पूरे राज्य में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं।

सिर्फ दिखावे के लिए काम नहीं होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि काम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि इसका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलना चाहिए। हमारी सरकार इसी सोच के साथ योजनाएं बना रही है। हमारी योजनाएं आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब राज्य की जनता सशक्त होगी तभी हमारा समाज और राज्य आगे बढ़ेगा।

राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार जो भी योजनाएं और नीतियां बना रही है उसका लाभ समाज के हर वर्ग और तबके को मिल रहा है। हम आप सभी के सहयोग से इस राज्य को इतना मजबूत बनाएंगे कि हमें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

समस्याओं के समाधान के लिए सब मिलकर प्रयास करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी हमारे राज्य में कई समस्याएं हैं। हम कई चुनौतियों के बीच से गुजर रहे हैं। लेकिन, इन तमाम समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं ।उन्होंने लोगों से कहा कि समस्याओं के निजात के लिए मिलजुलकर प्रयास करें।

राजमहल क्षेत्र की एक अलग पहचान है पर कई समस्याओं से भी जूझ रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमहल का क्षेत्र कई मायनो में अलग पहचान रखता है। ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षेत्र होने के साथ पर्यटन की भी यहां अपार संभावनाएं हैं । यह झारखंड का एकमात्र इलाका है ,जहां से गंगा नदी गुजरती है। यहां विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन लंबे अर्से से होता आ रहा है। यहां के तमाम संसाधनों का उपयोग कोई और कर रहा है जबकि यह क्षेत्र और यहां के लोग आज भी काफी पिछड़े हैं । यह क्षेत्र आज भी कई समस्याओं से ग्रसित है । हमारी सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयत्नशील है । गंगा के कटाव को रोकने का कार्य हो रहा है। आवागमन में सुगमता लाने का प्रयास कर रहे हैं। राजमहल क्षेत्र में एक हवाई पट्टी और रोप- वे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के लिहाज़ से इसे अलग पहचान दिला सकें।

विभिन्न विकास योजनाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 88 करोड़ 84 लाख की 34 विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें करीब 86 करोड 80 लाख रुपए की 31 योजनाओं की आधारशिला एवं तीन योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। वहीं, राजमहल एवं बरहेट में आयोजित कार्यक्रमों में 10 हज़ार 141 लाभुकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उनके बीच 38 करोड़ 80 लाख रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियां बांटी।

इस कार्यक्रम में राजमहल सांसद श्री विजय कुमार हांसदा, विधायक श्री अनंत ओझा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
  • जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.