Thursday, June 26, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Uncategorized

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में स्थित आखड़ा में किया गया

April 11, 2024
in Uncategorized
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में स्थित आखड़ा में किया गया
Share on FacebookShare on Twitter

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में स्थित आखड़ा में किया गया। आदिवासी समुदाय की प्रसिद्ध पर्व सरहुल के अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध साहित्यकार महादेव टोप्पो ने अपने साहित्यिक रचना के द्वारा झारखंड की कला एवं संस्कृति को आगे ले जाने के लिए बधाई दिए, साथ ही देश-विदेश में झारखंडी कला को फैलाने के लिए पद्मश्री मुकुंद नायक की प्रसंसा किए।

कार्यक्रम की शुरूआत

कार्यक्रम की शुरूआत पाहान प्रो. महेश पाहन एवं डॉ. जुरन सिंह मानकी के नेतृत्व में पूरी विधि-विधान एवं स्वागत नृत्य के साथ घड़ा में पानी लाकर आखड़ा स्थित पूजा स्थल में स्थापित करके किया। इसमें पाहन एवं आखड़ा में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथि एवं विभिन्न विभाग के छात्र-छात्राएं खड़े प्रकृति के संरक्षक आराध्यदेव धर्मेश की आराधना एवं प्रार्थना किये।

धार्मिक समरसता का प्रतीक

संमानित अतिथियों का स्वागत भाषण जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के कोर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार ने करते हुए कहा कि सरहुल झारखंडी समाज में सामाजिक, धार्मिक समरसता का प्रतीक है। स्वागत गीत के रूप में कुड़ुख एवं नागपुरी विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जिंदर सिंह मुंडा ने अपने संबोधन में आदिवासी संस्कृृृति को वर्तमान में विश्व को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

सांस्कृतिक जीवन शैली कैसे जीवित रहेगा

लोक कलाकार एवं पद्मश्री मधु मंसुरी ने अपने गीतों के माध्यम से झारखंड की धरती पर औधोगिक महामारी को रेखांकित करते हुए हमें अगाह किया कि ऐसे ही यदि औद्योगिक कल कारखाना दिन के दिन लगता रहेगा तो हमारे सांस्कृतिक जीवन शैली कैसे जीवित रहेगा? इस दिशा में झारखंड के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यही विभाग झारखंड की भाषा एवं संस्कृति के संरक्षक है। यहां के पूर्व कुलपति डॉ. सत्यनारायण सिंह मुंडा ने सरहुल हजारों साल सभी जाति एवं धर्म के लोग मनाने की बात कहते हुए कहा कि इन प्राकृतिक संरक्षक पर्व-त्योहार को विभिन्न पत्र-पत्रिका, साहित्य एवं पढ़ाई लिखाई के माध्यम से लाने को कहा ताकि प्रकृति संरक्षण में महत्वपूर्ण मददगार हो सके। पद्मश्री मुकुंद नायक ने अपने गीतों के माध्यम से झारखंडी संस्कृति को विश्व के श्रेष्टम संस्कृति होने की बात कही।

हस्थांतरिक करने की बात कही

झारखंड ओपेन यूनिभरसिटी के कुलपति डॉ. त्रिवेणी नाथ साहू ने सरहुल को प्रकृति और संस्कृति के बीच आत्मीय संबंध होने की बात कहते हुए हमारे पूर्वजों ने प्राकृतिक तत्वों पर देवत्व स्थापित कर पूजने की परंपरा बनाया और यह पर्व हमारे जीवन का श्रृंगार स्वरूप हम सब सुशोभित कर रहा है। दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आभा झा ने यहां के नृत्य संगीत, प्रकृतिक पूजक के अंदर कई महत्वपूर्ण दर्शन को उल्लेख करते हुए हमें आदिवासी जीवन दर्शन को समझने, परखने एवं भावी पीढ़ी को हस्थांतरिक करने की बात कही।

 

अध्यक्षीय भाषण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने झारखंडी संस्कृति में सरहुल को महापवर् के रूप में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने ने यह भी बतलाया कि यह पर्व झारखंड के साथ छत्तीसगढ़, उड़िसा में भी धूमधाम से मनाया जाता है। इन्होंने सरहुल को पर्यावरण संरक्षण के दृष्टि से पूरे विश्व को संदेश देने की बात कही।

आदिवासी संस्कृति को अपनाने की बात कही

कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए हो विभाग के प्राध्यापक डॉ. जय किशोर मंगल एवं संताली के डॉ. डुमनी माई मूूर्मू ने कहा कि अगर पर्यावरण एवं प्रकृति को बचाना है कि हमें झारखंडी एवं आदिवासी संस्कृति को अपनाने की बात कही। धन्यवाद ज्ञापन नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. मनोज कच्छप ने किया। इस अवसर पर बीच – बीच में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विभिन्न विभाग – कुड़ुख़, नागपुरी, हो, खोरठा, संताली, कुड़मालि, मुंडारी, पंचपरगनिया एवं खड़िया के विभाग छात्र-छात्राओं द्वारा अपने भाषा में परंपरागत नृत्य-संगीत की प्रस्तुति से आखड़ा को संगीत मय बनाता रहा।

विश्वविद्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित

इस अवसर पर कुड़मालि के विभागाध्यक्ष डॉ. पी. पी. महतो, कुड़ुख के विभागाध्यक्ष प्रो. रामदास उरांव, कुड़मालि के प्राध्यापक डॉ. एन. सी. महतो, खोरठा के प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार, सुशिला कुमारी, संताली के संतोष मुर्मू, कुड़ुख़ के डॉ. सिता कुमारी, सुनिता कुमारी, नागपुरी के डॉ. मनोज कच्छप, डॉ. मालति बागिशा लकड़ा, पंचपरगनिया के लक्ष्मीकांत प्रमाणिक, खड़िया शांति केरकेट्टा विभाग के शोधार्थी अशोक कुमार पुराण, रूपेश कुमार कुशवाहा, सुचित कुमार राय, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार महतो, संजय आदि विभिन्न विभाग के हजारों छात्र-छात्राएं एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

पूजा उपरांत आखड़ा में उपस्थित सभी अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया। समारोह में मंच संचालन विभाग के शोधार्थी अशोक कुमार पुराण एवं रूपेश कुमार कुशवाहा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पंचपरगनिया विभाग के सहायक प्राध्यापक लक्ष्मीकांत प्रमाणिक ने किया।

Related Posts

 गढ़वा: सड़क सुरक्षा माह के तहत पकड़े गए वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान आयोजित, जीवन रक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील
Uncategorized

 गढ़वा: सड़क सुरक्षा माह के तहत पकड़े गए वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान आयोजित, जीवन रक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील

January 9, 2025
Jharkhand: स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम में मतदान केंद्र की सुविधाएं सराहनीय
Uncategorized

Jharkhand: स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम में मतदान केंद्र की सुविधाएं सराहनीय

November 20, 2024
बरेली : विश्व हिंदू परिषद ने इंटर कॉलेज में मनाया षष्ठ पूर्ति स्थापना दिवस
Uncategorized

बरेली : विश्व हिंदू परिषद ने इंटर कॉलेज में मनाया षष्ठ पूर्ति स्थापना दिवस

September 2, 2024

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर घर जल का सपना साकार: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा में DC से मांगा नेतृत्व!
  • सावधान! गढ़वा में उपायुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, मईंयां सम्मान योजना के नाम पर ठगी का अलर्ट!
  • इंसानियत की जीत! झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐतिहासिक फैसला: अब प्राइवेट अस्पताल नहीं रोक सकेंगे शव!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.