जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने अपने समर्थकों और अन्य संगठनों के साथ साकची के गांधी घाट नदी किनारे धरना दिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वर्णरेखा और खरकई नदी को बचाने के लिए सरयू राय ने धरना दिया।
साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने यह प्रण लिया कि इन दिनों नदियों को बचाने के लिए आज से ही इसमें लगने की आवश्यकता है। नदियों को साफ सुथरा रखने के लिए शहर के लोगों को जोड़ने और उन लोगों को समझाने का काम किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इन नदियों को साफ रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विधायक ने लोगों से यह भी अपील की है कि शहरवासी गंदगी को नदियों में नहीं फेंके। उन्होंने सरकार से भी इन नदियों को साफ करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आज शहरवासी और निजी कंपनियो ने खुद भस्मासुर बन कर इन नदियों को भस्म करने पर उतारू हैं।










