Saturday, March 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ SEL समागम: जानिए हर्ष जोहार कार्यक्रम के महत्व और प्रभाव

अभिभावक, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, युवा एवं मीडिया प्रतिनिधि के साथ हर्ष जोहार के महत्व पर चर्चा

September 26, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ SEL समागम: जानिए हर्ष जोहार कार्यक्रम के महत्व और प्रभाव
Share on FacebookShare on Twitter

● हर्ष जोहार कार्यक्रम के अंतर्गत गढ़वा जिले में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ SEL समागम

● अभिभावक, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, युवा एवं मीडिया प्रतिनिधि के साथ हर्ष जोहार के महत्व एवं प्रभाव पर की गई चर्चा

जिले में सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण (SEL) पर आधारित SEL समागम का सफल आयोजन जिला आर.के. रामा साहू +2 सी.एम. एस.ओ.ई. स्कूल गढ़वा में किया गया। इस समागम के मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज थें।

कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र, जिला प्रखंड स्तर के अधिकारीगण, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, युवा और मीडियाकर्मी उपस्थित रहें। इस अवसर पर छात्रों ने सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण से जुड़ी गतिविधियों में अपने अनुभव साझा किया, जिन्हें सभी ने सराहा।

उपायुक्त श्री जमुआर एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने सम्पूर्णा कंसोर्टियम के प्रयासों की सराहना की और सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण (SEL) के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिक्षा न केवल बच्चों की शैक्षणिक सफलता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता को भी सुधारता है।

SEL समागम का मुख्य उद्देश्य सभी हितधारकों को एक साझा मंच पर लाना है, ताकि सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण (SEL) के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और बच्चों के संपूर्ण बाल विकास को सुनिश्चित किया जा सके। इस तरह की पहल से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में योगदान मिलता है।

प्रोजेक्ट सम्पूर्णा-हर्ष जोहार वर्तमान में झारखंड के 24 जिलों के 121 विद्यालयों में सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है। अगले चरण में इसे 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। टीम सम्पूर्णा द्वारा किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे भविष्य के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।

उक्त मौके पर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा बताया गया कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में संवेदनाएं/भावनाएं अति आवश्यक है। इमोशन ही एक ऐसी चीज है जो इंसानियत को जोड़ने का काम करती है। एस.ई.एल. अर्थात सोशल इमोशनल लर्निंग आज के शिक्षा में शामिल करना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इससे किताबी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं व्यवहारिक शिक्षा का ज्ञान प्राप्त होता है। इससे लोगों के प्रति शिष्टाचार की भावना जागृत होती है। SEL के बिना बड़े से बड़े शैक्षणिक प्रमाण-पत्र महत्वहीन प्रतीत होता है। भावनाएं एवं संवेदनशीलता अपने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ सामाजिक परिवेश में रहने वाले व्यक्तियों से एक दूसरे को जोड़ने का कार्य करती है। मानवता के लिए इमोशंस महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने अध्ययन में मैकेनिक एजुकेशन (किसी भी तथ्य को रटने) के स्थान पर समझ एवं व्यवहारिकता के साथ शिक्षा प्राप्त करने की बात कही।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
  • जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.