सरायकेला : झारखंड में 60-40 नियोजन नीति के विरुद्ध झारखंड स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर 10 और 11 जून को घोषित दो दिवसीय बंदी के तहत टाटा- सरायकेला मुख्य मार्ग के गम्हरिया केरला पब्लिक स्कूल के पास फिर बंद समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर कर सड़क जाम करते हुए विरोध जताया। संपूर्ण झारखंड में 60-40 नियोजन नीति रद्द कर खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने के समर्थन में झारखंड स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर बंद समर्थकों ने सड़क पर उतर कर नियोजन नीति रद्द करने के विरुद्ध नारेबाजी की।
सड़कों पर बैठकर बंद समर्थकों ने नियोजन नीति रद्द करने के समर्थन में नारे लगाए। सड़क जाम होने पर गम्हरिया और आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद बंद समर्थकों को समझाया गया। इसके बाद सड़क जाम से हटे। नियोजन नीति के विरोध में जुटे लोगों ने कहा कि जब तक झारखंड सरकार द्वारा खतियान आधारित नियोजन नीति लागू नहीं की जाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।










