सरायकेला खरसावां : जिला के राजनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ प्रवेक्षक का एक दिवसीय मतदाता पुनरीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएलओ एवं बीएलओ प्रवेक्षक को प्रपत्र 6 जिसमें मतदाता का नाम जोड़ना, प्रपत्र 6 बी में आधार नंबर लिंक करना, प्रपत्र 7 मतदाता की मृत्यु होने पर या मतदाता किसी दूसरे जगह स्थानांतरण होने पर नाम हटाने के लिए, प्रपत्र 8 में विसंगतियों का सुद्धिकरण या गलत फोटो, नाम गलत आया तो उसको सुधार करना तथा बीएलओ एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को यह भी बताया गया कि डोर टू डोर जाकर स्टीकर चिपकाने का काम करेंगे। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है उसका भी नाम जोड़ना है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने कहा कि राजनगर प्रखंड की बीएलओ ने पिछले बार जिस प्रकार कार्य किया था, वह काफी सराहनीय था। इस बार भी उम्मीद करते हैं निर्वाचन कार्य को बखूबी निभाएंगे।










