सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार एवं मुख्य सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहनों से जुर्माना वसूला गया। इसे लेकर सरायकेला थाना प्रभारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सरायकेला मुख्य बाजार के सड़कों पर आये दिन बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। जिसके कारण आवागमन बाधित हो जाता है।
सरायकेला पुलिस ने पुलिस अधिनियम 34 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों से जुर्माना वसूला। जिसमें प्रमुख रुप से सड़कों पर खड़े किए गए दो पहिया वाहनों से 50 रुपये का फाइंन लिया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि लगातार सड़कों पर वाहन खड़े करने से जाम और यातायात बाधित होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद यह अभियान चलाकर कार्रवाई किया गया है।









