सरायकेला खरसावां : जिला के आदित्यपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग मार्ग में रविवार को सिख समाज द्वारा शहीद गुरु अर्जन सिंह देव की शहादत के उपलक्ष्य पर छबील लगाकर राहगीरों के बीच ठंडा शरबत और चना का वितरण किया गया। राधा स्वामी सत्संग मार्ग स्थित अरुणोदय अपार्टमेंट के निवासियों द्वारा शहीद गुरु अर्जन सिंह देव के शहदत के मौके पर चिलचिलाती धूप में आम लोगों के बीच ठंडा शरबत और चना बांटा गया।
आयोजक गुरु शरण सिंह ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर छबील लगाकर राहगीरों की सेवा की जाती है। उन्होंने कहा कि देश समाज और इंसानियत के नाते गुरु अर्जन सिंह देव ने बलिदान दिया, जिससे हमें आज भी सीख मिलती है। छबील में बड़ी संख्या में सिख समाज के पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।










