सरायकेला खरसावां : जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत तामूलिया पंचायत के पुड़ीसिली निवासी गुरुचरण सिंह सरदार ने बीते दिनों राखाल प्रामाणिक और गोपाल प्रामाणिक द्वारा पांच लाख रुपए रंगदारी मांग की। रंगदारी का रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत लेकर गुरुचरण सिंह सरदार ने भूमिज मुंडा समाज के लोगों के साथ कपाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।
इस विषय पर भूमीज मुंडा समाज के अध्यक्ष अमर सिंह सरदार ने बताया कि गुरुचरण सिंह सरदार के जमीन पर गोपाल प्रामाणिक और राखाल प्रामाणिक द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। जिसकी लिखित सूचना हमलोगों ने कपाली पुलिस को दे दी है। यदि इसपर पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती है तो भूमीज मुंडा समाज द्वारा प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
वहीं गोपाल प्रामाणिक ने इस मामले को लेकर उनपर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। उनका कहना है उक्त जमीन सन 1966 में उनकी दादी स्व. मंदा दासी द्वारा स्व. सुकलाल सिंह सरदार से खरीदा था, जो अभी भी उनके दखल में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।










