Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

शरद पवार ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से वापस लिया इस्तीफा, कहा- कार्यकर्ताओं की भावनाओं का नहीं कर सकते अनादर

May 5, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : शरद पवार ने एनसीपी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लिया। शरद पवार एनसीपी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा करते हुए कहा, “मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। मैं भावुक हो गया हूं और अपना फैसला वापस ले रहा हूं।” एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि 2 मई को मैंने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया था। ऐसा लगा था कि मेरी कई सालों की सेवा के बाद मुझे रिटायर होना है।

‘सभी की भावनाओं का रखा ख्याल’

उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो फिर से अध्यक्ष पद संभाल लें। ऐसे में वो उनकी भावनाओं का अनादर नहीं कर सकते। इसलिए वो अपना फैसला वापस ले रहे हैं। पवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं और एनसीपी के सीनियर नेताओं के कहने के बाद सभी की भावनाओं का ख्याल रखते हुए उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।

इस्तीफा से एनसीपी के पदाधिकारियों को दुख हुआ- शरद पवार

शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा, “मेरी कई सालों की सेवा के बाद मुझे लगा कि अब रिटायर होना है। 2 मई 2023 के दिन मैंने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा लेने का फैसला लिया। इससे एनसीपी के पदाधिकारियों को दुख हुआ। कार्यकर्ताओं, हित चिंतक और पार्टी के सीनियर नेता और चाहने वालों ने आग्रह किया कि फैसला वापस लूं। मेरी तरफ से सभी का भावनाओं का अनादर नहीं हो सकता। मैं एनसीपी रिटायर होने के फैसले से पीछे हो रहा हूं।” माना जा रहा है कि अपने फैसले से शरद पवार ने एक तीर से कई निशाने साध दिए।

पवार ने 2 मई को NCP के अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

शरद पवार ने 2 मई को एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। पवार के इस एलान का एनसीपी कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया। पार्टी नेताओं ने भी अपील की कि वे अपना फैसला वापस ले लें। इसके बाद शरद पवार ने समिति बनाई जो नए अध्यक्ष का चुनाव करेगा। 5 मई को समिति ने पवार के इस्तीफे के फैसले को खारिज कर दिया। इसकी जानकारी शरद पवार को भी दे दी गई। कुछ ही घंटे के बाद शरद पवार मीडिया से मुखातिब हुए और अपने फैसले को वापस लेने का एलान कर दिया। तीन दिन के भीतर शरद पवार का हृदय परिवर्तन हो गया।

Related Posts

सड़क दुर्घटनाओं पर गढ़वा प्रशासन का सख्त रुख! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक – जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर
Jharkhand

सड़क दुर्घटनाओं पर गढ़वा प्रशासन का सख्त रुख! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक – जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर

March 24, 2026
गढ़वा में वित्तीय समावेशन पर जोर! उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में DCC और DLRC बैठक – CD रेशियो बढ़ाने, PMJJBY के तहत 5 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण, लंबित योजनाओं को तेज करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में वित्तीय समावेशन पर जोर! उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में DCC और DLRC बैठक – CD रेशियो बढ़ाने, PMJJBY के तहत 5 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण, लंबित योजनाओं को तेज करने के सख्त निर्देश

March 24, 2026
गढ़वा में भूमि अधिग्रहण पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! NH-75 चौड़ीकरण, मंडल डैम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत सभी परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान को तेज करने के निर्देश – लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का फरमान
Jharkhand

गढ़वा में भूमि अधिग्रहण पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! NH-75 चौड़ीकरण, मंडल डैम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत सभी परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान को तेज करने के निर्देश – लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का फरमान

March 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.