Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

कर्नाटक में बीजेपी को झटका, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने छोड़ी पार्टी, थामेंगे कांग्रेस का हाथ ! येदियुरप्पा भड़के

भाजपा छोड़ने पर येदियुरप्पा ने जगदीश शेट्टार पर साधा निशाना

April 16, 2023
in National, Politics
karnataka
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु : कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को अपना इस्तीफा सौंपा। शेट्टार को भाजपा ने इस चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया था। इस बीच शेट्टार को विपक्षी दल कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

शेट्टार को नहीं मना सके बीजेपी नेता

कर्नाटक के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेताओं ने शेट्टार को मनाने के कई प्रयास किए लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। हुबली-धारवाड़ के विधायक शेट्टार को लिंगायत समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है।

भाजपा के साथ अपनी तीन दशक की यात्रा को किया खत्म

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और छह बार विधायक रह चुके शेट्टार ने शनिवार को कहा था कि वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे और भाजपा के साथ अपनी तीन दशक की यात्रा को खत्म कर देंगे। 67 वर्षीय शेट्टार ने दोहराया कि वह चुनाव लड़ने के फैसले पर अडिग हैं। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद ने कहा कि अगर शेट्टार कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं तो उनकी पार्टी उनका स्वागत करेगी।

कांग्रेस के संपर्क में शेट्टार

शेट्टार को एक ‘ईमानदार मुख्यमंत्री’ बताते हुए, हरिप्रसाद ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगा। वहीं भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी में बनाए रखने के कई प्रयास किए। एक सवाल के जवाब में कतील ने कहा कि इस बार उन्हें मैदान में नहीं उतारने के पार्टी के फैसले के पीछे कोई साजिश नहीं थी।

वहीं कांग्रेस शेट्टार से संपर्क बनाए हैं। कहा जा रहा है कि एमबी पाटिल, सिद्धारमैया, डीके शमनूर सभी शेट्टार के संपर्क में हैं। उन्हें बेंगलुरु से लाने के लिए विशेष विमान को भी तैयार रखा गया है। चूंकि अभी राहुल गांधी कोलार में हैं, इसलिए अन्य नेता भी उनके साथ व्यस्त हैं।

पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा भड़के

इस बीच बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में कहा कि कर्नाटक की जनता जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी को माफ नहीं करेगी। येदियुरप्पा ने कहा, ‘बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। यह सूर्य और चंद्रमा की उपस्थिति के समान ही सत्य है। हमने नए चेहरों को मौका दिया है, नए समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया है। पार्टी ने उन्हें जो कुछ दिया है, उसे कृतज्ञता के रूप में वापस करना चाहिए। चुनाव हारने वाले लक्ष्मण सावदी को हमने एमलएसी बनाया फिर डिप्टी सीएम बनाया। लक्ष्मण सावदी का फैसला निराशाजनक रहा है।’

येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैं केएस ईश्वरप्पा को बधाई देता हूं। मैं युवा नेताओं को मौका देने के लिए सीएम पद से हट गया। पीएम मोदी एक दुर्लभ राजनेता हैं। ऐसे ही अमित शाह भी हैं। हम पूरे कर्नाटक में घूमेंगे। हमें यकीन है कि बीजेपी को जीतने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। नेता शेट्टार को मनाने उनके घर गए। उनके परिवार के सदस्य को खड़ा करने की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने मना कर दिया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हुबली की जनता इसे माफ नहीं करेगी। मैं हुबली भी जाऊंगा।’

Related Posts

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!
National

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!

January 4, 2026
इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!
National

इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!

December 11, 2025
कनिमोझी का धमाका: जस्टिस स्वामीनाथन पर 100+ सांसदों का इम्पीचमेंट नोटिस, बोले—“ये न्याय नहीं, हिंदू परंपरा पर हमला है!”
Politics

कनिमोझी का धमाका: जस्टिस स्वामीनाथन पर 100+ सांसदों का इम्पीचमेंट नोटिस, बोले—“ये न्याय नहीं, हिंदू परंपरा पर हमला है!”

December 9, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.