धनबाद : धनबाद शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली बैंक मोड़ ओवरब्रिज और गया पुल की मरम्मत और जाम से निजात के लिए एक नया फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर नया बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें राज्य सरकार की ध्यान देने की मांग नया बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया है।
नया बाजार चेम्बर ऑफ कॉमर्स सदस्य अनिल जैन ने कहा कि धनबाद के लाइफ लाइन कहे जाने वाले बैंक मोड़ ओवर ब्रिज की स्थिति जर्जर हो चुकी है। आए दिन इधर से गुजरने वाले राहगीरों पर ओवर ब्रिज का टुकड़ा गिरता रहता है। सरकार को जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करानी चाहिए।









