डुमरी (गिरिडीह) : डुमरी के सेवाटांड में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार मैक्सिमो ऑटो ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक पर सवार 3 बच्चों सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है।
बताया जाता है कि तेलखारा की ओर से एक तेज रफ्तार मैक्सिमा टेंपो डुमरी की ओर आ रही थी तभी सामने से आ रही बाइक को वह अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक बाइक सवार मैक्सिमो टेंपो और बगल में बने बाउंड्री वॉल के बीच बाइक सवार दब गया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों बच्चों सहित महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।
वही पुलिस शव सहित दोनों वाहनों और टेंपो चालक को थाने ले आई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेज दी है। आपको बता दें कि बाइक सवार अपने ससुराल लक्ष्मण टुंडा से सुईयाडीह अपने घर जा रहा था। वहीं मृतक की पहचान शहजाद अंसारी के रूप में हुई है।









