Monday, June 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के साथ 29 खेलों का राज्य स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ सम्पन्न

November 13, 2023
in Jharkhand
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के साथ 29 खेलों का राज्य स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वाधान में रांची के खेल गांव स्थित वीर बुधु भगत स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड तैराकी प्रतियोगिता संपन्न हुआ। खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के समापन में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, झारखंड तैराकी संघ के अध्यक्ष बरखा सिन्हा, महासचिव उपेंद्र तिवारी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैलेंद्र कुमार तिवारी ने विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन मो० जावेद अंसारी ने किया।

29 खेलों में 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में भाग लेंगे राज्य के दो हजार से अधिक खिलाड़ी

तैराकी प्रतियोगिता के समापन के साथ ही खेलो झारखंड 2023-24 भी सम्पन्न हुआ। खेलो झारखंड कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय स्तर पर जहां 35,000 स्कूलों ने भाग लिया, वहीं राज्य के सभी प्रमंडलों में 40 लाख से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लेने के पश्चात जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने बताया कि राज्य के सभी जिलों से लगभग 15,000 बच्चों ने राज्य स्तर पर 29 विभिन्न खेलों में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर 14, 17 एवं 19 आयुवर्ग में भाग लिया। कबड्डी, खो-खो एथेलेटिक्स जैसे खेलों में दो हजार से अधिक बच्चों ने राज्य स्तर पर भाग लिया।

सभी वर्गों में चयनित बच्चों के लिए 21 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है। विदिशा में आयोजित कुश्ती के अंडर 14 एवं 17 फ्री स्टाइल में दो रजत पदक राज्य के खिलाडियों ने अपने नाम किया है वहीं श्रीनगर में आयोजित अंडर 19 बालक फुटबॉल में लीग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीत कर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया, जहां पेनाल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। अंडर 14 राज्य जूडो टीम जम्मू में 15 से 19 नवंबर तक आयोजित प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए रामगढ़ कैंट से 12 नंबर को रवाना होगी। वहीं त्रिपुरा में होने वाले अंडर 17 योगासन के लिए जे सी ई आर सी कैंपस में कैंप चल रही है। टीम 19 नवंबर को रवाना होगी।
प्रशिक्षण शिविर हेतु पत्र जारी
राज्य शिक्षा परियोजना ने विभिन्न खेलों हेतु प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तिथि घोषित की है। जिसमें 8 नवंबर से फुटबॉल और योगासन, 14 नवंबर से खो-खो, 20 नवंबर से टेनिस और बैडमिंटन, 22 नवंबर से एथेलेटिक्स एवं 01 दिसंबर से वॉलीबॉल का प्रशिक्षण शिविर होना है। अन्य खेलों हेतु प्रशिक्षण शिविर एस जी एफ आई द्वारा नेशनल तिथि की पुष्टि करने के बाद आयोजित की जाएगी।
खेलो झारखंड कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षा सचिव के रवि कुमार एवं राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग एवं विभाग के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्यों ने को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस वर्ष झारखंड राज्य टीम राष्ट्रीय स्कूली खेल में अब तक तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेगी साथ ही पदक तालिका में भी अपना स्थान उपर रखने में कामयाब होगी।

Related Posts

सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका
Jharkhand

सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

June 8, 2026
खराब रिजल्ट देने वाले हेडमास्टरों पर गिरेगी गाज, सरकारी स्कूल में एडमिशन लेकर प्राइवेट में पढ़ने वाले बच्चों का कटेगा नाम! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “शिक्षकों का करें रैशनलाइजेशन, लापरवाही पर सीधे होगी कार्रवाई”
Jharkhand

खराब रिजल्ट देने वाले हेडमास्टरों पर गिरेगी गाज, सरकारी स्कूल में एडमिशन लेकर प्राइवेट में पढ़ने वाले बच्चों का कटेगा नाम! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “शिक्षकों का करें रैशनलाइजेशन, लापरवाही पर सीधे होगी कार्रवाई”

June 8, 2026
गढ़वा के कायाकल्प के लिए तैयार हुआ ‘मेगा प्लान’, सोमवार तक अफसरों को प्रपोजल सौंपने का अल्टीमेटम! DC बोले— “फंड की कोई कमी नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए काम”
Jharkhand

गढ़वा के कायाकल्प के लिए तैयार हुआ ‘मेगा प्लान’, सोमवार तक अफसरों को प्रपोजल सौंपने का अल्टीमेटम! DC बोले— “फंड की कोई कमी नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए काम”

June 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका
  • खराब रिजल्ट देने वाले हेडमास्टरों पर गिरेगी गाज, सरकारी स्कूल में एडमिशन लेकर प्राइवेट में पढ़ने वाले बच्चों का कटेगा नाम! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “शिक्षकों का करें रैशनलाइजेशन, लापरवाही पर सीधे होगी कार्रवाई”
  • सरकारी तिजोरी खोलकर फाड़े जा रहे राजस्व के कागजात, नोटों की गड्डियां गिनते बाबू का VIDEO वायरल; लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.