रांची. झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के द्वारा संथाल परगना प्रमंडल के दुमका में 60-40 नियोजन नीति के विरुद्ध महा चिंतन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महा चिंतन में आगामी कार्यक्रम कि जो रूपरेखा तय की गयी उसको लेकर राजधानी रांची के मोराबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी। इसमें बताया गया कि अब छात्र 60-40 नियोजन नीति के विरुद्ध तीन चरणों में आंदोलन करेगा।
इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए यूनियन के छात्र नेता ने बताया कि 60-40 के नियोजन नीति को लेकर हमारा यूनियन काफी मुखरता के साथ पिछले कई महीनों से आंदोलनरत रहा है। इस कड़ी में आगामी दिनों में हम छात्र पुनः एक बार फिर चरणबद्ध आंदोलन करने जा रहे हैं, यह आंदोलन 3चरणों में होगा। पहले चरण में 10 से 25 मई तक 60 40 के नियोजन नीति को लेकर झारखंड के 81 विधायकों और सांसदों से समर्थन पत्र अभियान छात्रों के द्वारा चलाया जाएगा।
दूसरे चरण में 26 मई से 6 जून तक सभी प्र मंडलों में बैठक की जाएगी और परंपरागत रूप से छात्रों को जागरूक करने के लिए नगाड़ा और सखुआ पत्ता के साथ हाट और बाजारों में घुमाया जाएगा। वहीं तीसरे चरण की शुरुआत 10 और 11 जून को होगी, जिसके अंतर्गत पूरे झारखंड में 48 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।









