Thursday, March 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

महिला पहलवानों की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की बंद, जानिए रेसलर्स का कब तक जारी रहेगा प्रदर्शन

May 4, 2023
in National
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर सुनवाई बंद कर दी है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता एफआईआर की मांग लेकर यहां आए थे सो अब दर्ज हो चुकी है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। वहीं रेसलर्स का प्रदर्शन कब तक जारी रहेगा इस पर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं है, लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे देने और उनकी गिरफ्तारी तक हम जंतर मंतर पर ही रहेंगे।

दरअसल दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार (3 मई) की रात को हाथापाई हुई। इसी बीच गुरुवार (4 मई) को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस उनके (बृजभूषण शरण सिंह) के लिए काम कर रही है।

दिल्ली पुलिस से क्या मांग की?

पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक जो किया है हम उसके शुक्रगुजार है। शीर्ष अदालत में आज हमारी सुनवाई थी, कोर्ट ने जो भी आदेश दिया है हम उसका पालन करेंगे। अदालत ने कहा है कि हम आगे दिल्ली हाईकोर्ट सहित बाकी के रास्ते हैं जहां जा सकते हैं।

फोगाट ने आगे कहा कि हमारे समर्थन में आने वाले कई लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है उन्हें जल्द रिहा किया जाए और अगर उन लोगों को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदारी दिल्ली पुलिस ही होगी। वहीं बजरंग पुनिया ने कहा कि हम अपराधी नहीं है हम अपने हक की लड़ाई के लिए यहां बैठे हैं। जब तक कार्रवाई नहीं होती है हमार धरना जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस बृजभूषण के पक्ष में काम कर रही है।

महिला पहलवानों की याचिका पर सुनवाई बंद

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर सुनवाई बंद कर दी है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता एफआईआर की मांग यहां लेकर आए थे। वह दर्ज हो चुकी है। पुलिस जांच कर रही है। शिकायकर्ताओं को सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इसलिए, अब इस मामले को यहां लंबित रखना जरूरी नहीं है। इस मामले से जुड़ी कोई भी बात निचली अदालत या हाई कोर्ट में रखी जा सकती है।

बता दें कि बुधवार (3 मई) की रात करीब 11 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ उस समय हाथापाई हो गई, जब वे अपने रात्रि विश्राम के लिए फोल्डिंग चारपाई ला रहे थे। उनके पुराने गद्दे बारिश के कारण गीले हो गये थे। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर इस बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस और पहलवानों में झड़प शुरू हो गयी।

मामला क्या है?

पहलवान बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाते हुए पिछले कई दिनों से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामले जाने के बाद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है, लेकिन पहलवानों की मांग है कि सिंह सभी पदों से इस्तीफा दें और उन्हें जेल में डाला जाए।

Related Posts

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!
National

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!

January 4, 2026
इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!
National

इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!

December 11, 2025
ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!
National

ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!

October 29, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.