Thursday, March 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

जिया खान मौत मामले में सूरज पंचोली बरी, 10 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला

April 28, 2023
in National, Top News
jiah khan suicide case
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान मौत मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली बरी हो गये। मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 10 साल बाद फैसला सुनाते हुए अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले से अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया को बड़ा झटका लगा है। वो अदालत के फैसले से काफी दुखी हैं। मालूम हो, 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत ने इंडस्ट्री को शॉक्ड कर दिया था।

सूरज पंचोली पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का था आरोप

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया है। एक्टर पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप था। जिया की मां ने बेटी की मौत का जिम्मेदार सूरज को ठहराया है। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सूरज को बरी किया है। अदालत ने कहा कि सूरज के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। एक्टर ने कोर्ट का फैसला सुनने के बाद शुक्रिया अदा किया। सूरज की मां जरीना वहाब ने भी राहत की सांस ली। हालांकि जिया खान की मां राबिया इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

‘जिया ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म निशब्द से किया था डेब्यू’

25 साल की एक्ट्रेस जिसने अभी सपनों की उड़ान भरी ही थी, उसने मौत को गले लगा लिया था। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के साथ ही वो सनसनी बन चुकी थी। 3 फिल्में कर जिया ने वो मुकाम हासिल कर लिया था जो कई हीरोइनें सालों की मेहनत के बाद नहीं कर पातीं। जिया ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म निशब्द से डेब्यू किया था। फिर वे हाउसफुल और गजनी में दिखीं। सक्सेसफुल करियर को जी रहीं जिया खान को फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलनी थी, लेकिन इससे पहले वो प्यार के चक्कर में ऐसा फंसीं कि एक दिन तंग आकर अपनी जिंदगी खत्म कर डाली।

3 जून 2013 को जब यंग टैलेंटेड जिया की मौत की खबर छपी, तो फिल्मी जगत के सभी लोग हक्के बक्के रह गए थे। सोशल मीडिया पर सैलाब-सा उमड़ पड़ा था। हर कोई ये जानना चाहता था आखिर क्यों जिया ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया।

सूरज पंचोली के प्यार में थीं जिया

जिया की मौत के बाद उनकी मां ने सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था जिया की मौत के जिम्मेदार सूरज हैं। वे उनकी बेटी को डेट कर रहे थे। उन्होंने ही जिया को सुसाइड के लिए उकसाया था। हालांकि सूरज ने खुद को हमेशा निर्दोष ही बताया।

जिया की मौत के बाद पुलिस को मिला था 6 पन्नों का लेटर

पुलिस को जिया की मौत के बाद 6 पन्नों का लेटर मिला था। जिसमें उन्होंने अपना हाल-ए-दिल बयां किया था। वे सूरज पंचोली को डेट कर रही थीं। लेकिन इस रिश्ते ने उन्हें खुशी कम और दर्द ज्यादा दिया था। एक्ट्रेस के लेटर को आधार बनाते हुए पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया था। जिन्हें बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। लेकिन एक्ट्रेस की मां ने हार नहीं मानी। जब कोर्ट ने सूरज के आरोपी होने से इनकार किया तब राबिया ने दोबारा कोर्ट में अर्जी डाली थी। केस सीबीआई के पास गया। राबिया ने पीएम मोदी से भी मदद मांगी थी।

जिया ने लेटर में क्या लिखा था?

लेटर में एक्ट्रेस ने बताया था कि अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। वे अंदर से टूट चुकी हैं। उन्होंने टूटकर प्यार किया था। खुद को भुला दिया था। लेकिन जिससे प्यार किया उसने रोजाना तकलीफ दी, तड़पाया। उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं। जिया ने लिखा था उन्हें लगता है वे अंदर से मर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया था उन्हें प्यार में बेवफाई मिली थी। एक पन्ने में जिया ने लिखा था- तकलीफ ये है कि जिस शख्स से आप प्यार करते हैं, वो आपको गालियां बकता है, धमकी देता है, मारता है और चीट करता है, दूसरी लड़कियों के लिए।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.