रांची : निलंबित आईएएस पूजा सिंघल अभी रिम्स में ही रहेंगी। दरअसल उनका न्यूरो संबंधित जांच रिम्स में ही हो रहा है। डॉक्टरों ने जो जांच पूजा सिंघल को लिखा है, वह फिलहाल रिम्स में नहीं हो रहा है। जांच में थोड़ा वक्त लग सकता है। वहीं उन जांच को होटवार में भी कराना संभव नहीं है। इस वजह से पूजा सिंघल को अभी रिम्स में ही रखने का निर्णय लिया गया है। रिम्स के चिकित्सक उन्हें जब तक फिट घोषित नहीं करते हैं, तब तक उन्हें कहीं और नहीं भेजा जाएगा।
मशीन खराब होने की वजह से नहीं हो पाया एमआरआई जांच
बता दें कि बीते दिन पूजा सिंघल की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें होटवार जेल से रिम्स में भर्ती कराया गया था। सिर दर्द, चक्कर और बेचैनी की शिकायत पर 16 मई को रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनको न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने जांच की। जांच के बाद पूजा सिंघल को एमआरआई जांच का परामर्श दिया था, लेकिन मशीन खराब होने की वजह से जांच नहीं हो सकी थी।
पूजा पर मनरेगा और माइनिंग घोटाला का आरोप
मनरेगा और माइनिंग घोटाला से जु़ड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जामानत की अवधि पूरी होने के बाद पूजा सिंघल ने इडी की कोर्ट में सरेंडर किया था।









