Tuesday, September 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Sports

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया कर सकती है ये बदलाव… जानिये किसे मिलेगा मौका…

17 फरवरी से दिल्ली में दूसरा टेस्ट

February 12, 2023
in Sports, Top News
दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया कर सकती है ये बदलाव… जानिये किसे मिलेगा मौका…
Share on FacebookShare on Twitter

नागपुर में खेल गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम इंडिया ने मेहमान कंगारुओं को एक पारी और 132 रनों की करारी शिकस्त दी. लेकिन इस जीत में भी भारतीय टीम के लिये कई सबक हैं. टीम इंडिया को टेस्ट में एक ही बार बल्लेबाजी का मौका मिला. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया. शादी के बाद टीम में लौटे केएल राहुल का बल्ला फिर नहीं चला. काउंटी में पिछले वर्ष शानदार फॉर्म में रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अपना पहला टेस्ट खेल रहे ‘वनडे और टी-20 के मिस्टर 360 डिग्री’ यानी सूर्य कुमार यादव भी डेब्यू को यादगार नहीं बना सके. ऐसे में दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में क्या कप्तान रोहित शर्मा बदलाव कर सकते हैं. केएल राहुल की जगह शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को ऑपनिंग का मौका मिल सकता है. गिल 13 टेस्ट की 25 पारियों में 32 की औसत से 736 रन बना चुके हैं. जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल है. अगल शुभमन को टीम में जगह मिलती है तो केएल राहुल, सूर्य कुमार यादव की जगह मध्यक्रम में खेलते दिख सकते हैं. या फिर 7 टेस्ट की 12 पारियों में करीब 57 की शानदार बैटिंग औसत से 624 रन बना चुके श्रेयस अय्यर को भी मौका मिल सकता है. पहले टेस्ट में बल्ले के साथ कुछ खास ना सके श्रीकर भरत की जगह क्या विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम इंडिय की सफेद जर्सी पहनने का मौका मिलेगा, 17 फरवरी को फिरोजशाह कोटला में ये पता चलेग.

Related Posts

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
Jharkhand

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी

August 31, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
Jharkhand

कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश

August 31, 2026
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू
Jharkhand

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

August 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
  • कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
  • शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.