Tuesday, October 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Sports

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में नंबर वन

जडेजा, सूर्यकुमार और सिराज भी बने सरताज

February 16, 2023
in Sports, Top News
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में नंबर वन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 फरवरी के होने वाले बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच से पहले ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब टेस्ट में भी बेस्ट बन गई. यानि एक साथ क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट में नंबर वन का ताज.

टेस्ट में भारत के 115 अंक

बुधवार को जारी ICC की ताजा रैंकिंग में 115 रेटिंग के साथ भारत नंबर वन बन गया है. उसने 111 अंक वाले ऑस्ट्रेलिया को दूसरे पोजिशन पर ढकेल दिया है. 106 अंक के साथ इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है. टीम इंडिया 114 रेटिंग के साथ पहले से ही वनडे में नंबर एक पर है. तो टी-20 में 267 अंक के साथ शीर्ष पर जमी है. एक साथ क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में टॉप पर रहने वाली भारतीय टीम दूसरी है, इस से पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने ये मुकाम हासिल किया था.

महिला क्रिकेट में नंबर 4

वहीं महिला क्रिकेट में वनडे (104) अंक और टी-20 (265) अंक के साथ भारतीय महिलाएं 4 नंबर पर हैं. वीमेंस क्रिकेट के दोनों ही फॉर्मेट में कंगारु टीम नंबर वन पर है.

टेस्ट में जडेजा नंबर.1 ऑलराउंडर

टेस्ट में टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज हैं. सड़क हादसे की वजह से टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत नंबर-7 तो कप्तान रोहित शर्मा नंबर-8 पर हैं. टेस्ट गेंदबाजी में आर अश्विन नंबर-2, बुमरा नंबर-5 पर हैं. वहीं टेस्ट ऑलराउंडरों में रविंद्र जडेजा 358 रेटिंग के साथ नंबर एक तो उनके सहयोगी आर अश्विन 329 अंक के साथ नंबर-2 पर हैं, इस लिस्ट में एक और भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल 254 अंक के साथ नंबर-7 पर हैं.

वनडे में सिराज के सिर ताज

वनडे में पहली बार टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज 727 अंकों के साथ नंबर वन पर पहुंच गए हैं. टॉप-10 में वह अकेले भारतीय बॉलर हैं. टी-20 में 906 रेटिंग के साथ सूर्यकुमार यादव अभी भी पहले पोजिशन पर बने हैं. टी-20 के गेंदबाजों में टॉप-10 में किसी को जगह नहीं मिली है. हां टी-20 ऑलराउंडरों में 250 रेटिंग के साथ हार्दिक पांड्या दूसरे नंबर पर हैं.

Related Posts

शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Jharkhand

शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

October 13, 2026
गढ़वा स्वास्थ विभाग में नौकरी के नाम पर घूसखोरी कांड में बड़ा एक्शन! अब ADM और SDM की संयुक्त टीम करेगी हाई-लेवल जांच; क्लर्कों के नाम भी आए सामने
Jharkhand

गढ़वा स्वास्थ विभाग में नौकरी के नाम पर घूसखोरी कांड में बड़ा एक्शन! अब ADM और SDM की संयुक्त टीम करेगी हाई-लेवल जांच; क्लर्कों के नाम भी आए सामने

October 13, 2026
नेमरा में जारी है दिवंगत माता रूपी सोरेन का श्राद्धकर्म; पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं शोक की रस्में
Jharkhand

नेमरा में जारी है दिवंगत माता रूपी सोरेन का श्राद्धकर्म; पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं शोक की रस्में

October 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • गढ़वा स्वास्थ विभाग में नौकरी के नाम पर घूसखोरी कांड में बड़ा एक्शन! अब ADM और SDM की संयुक्त टीम करेगी हाई-लेवल जांच; क्लर्कों के नाम भी आए सामने
  • नेमरा में जारी है दिवंगत माता रूपी सोरेन का श्राद्धकर्म; पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं शोक की रस्में

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.