Sunday, March 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नयी नियुक्ति नियमावली का टेट सफल सहायक अध्यापक संघ ने किया विरोध, कहा- जबरन थोप रही है हेमंत सरकार

May 10, 2023
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : टेट सफल सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश उपाध्याय और महासचिव मोहन मंडल ने बुधवार को संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर बताया कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 8 नवंबर 2022 को सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली की प्रति को जलाकर पूरे प्रदेश में विरोध दर्ज किया गया। परंतु मीडिया के माध्यम से पता चल रहा है कि 20 मई को सहायक आचार्य नियमावली का विज्ञापन निकालने जा रही है, जो सहायक अध्यापकों के साथ अन्याय है। क्योंकि सहायक आचार्य नियमावली सरकार द्वारा जबरन थोपा जा रहा है। इस मामला को लेकर दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से कई दौर की वार्ता हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि टेट सफल सहायक अध्यापकों को समायोजित कर वेतनमान दिया जाएगा।

सहायक अध्यापकों के साथ अन्याय कर रही सरकार

दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आश्वासन को दरकिनार करते हुए वर्तमान में मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री नयी नियुक्ति नियमावली के तहत विज्ञापन निकालने की बात कर रहे हैं। जो कहीं से न्यायोचित नहीं है। उधर सरकार अल्पसंख्यक विद्यालयों में बिना टेट पास लोगों को नियुक्त कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है। इससे सरकार का दोहरा चरित्र प्रदर्शित होता है। झारखंड सरकार के महाधिवक्ता भी जेटेट सफल सहायक अध्यापक जो सहायक शिक्षक बनने की सारी अहर्ता को पूर्ण करते हैं उन्हें समायोजित कर वेतनमान देने की सिफारिश सरकार से कर चुके हैं। इसके बावजूद भी सरकार हठधर्मिता के कारण वेतनमान से वंचित कर नियुक्ति नियमावली के तहत एक और परीक्षा से गुजरने की बात कर रही है।

नई नियुक्ति नियमावली लाकर उलझाने का कार्य कर रही झारखंड सरकार

उन्होंने कहा कि जेटेट सफल सहायक अध्यापक 20 वर्षों का कार्यानुभव रखते हुए विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य कर रहे हैं। सभी की उम्र बढ़ती जा रही है। अनेकों तरह की बीमारियों और परिवार की जिम्मेदारियों को वहन करते हुए अवसाद से ग्रसित हैं। ऐसी परिस्थिति में बार – बार परीक्षा लेना न्यायोचित नहीं है। प्रति दिन सहायक अध्यापक आर्थिक तंगी और बीमारी से काल के गाल में समा रहे हैं। उनके परिवार को सरकार एक रुपया भी नहीं दे रही है उल्टे नियुक्ति नियमावली लाकर उलझाने का कार्य कर रही है।

सीएम हेमंत से की ये मांग

उन्होंने मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री से मांग करते हुए कहा कि पहले सहायक अध्यापक को 2015 नियुक्ति के तहत सीधा सहायक शिक्षक बनाया जाए और तत्काल के लिए सहायक आचार्य नियमावली के विज्ञापन को न निकाला जाए। आचार्य नियमावली को संशोधन करते हुए टेट सफल सहायक अध्यापक को सीधा नियुक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना वादा निभाएं। अगर सहायक आचार्य नियमावली का विज्ञापन को सरकार तत्काल निकालने से रोकती नहीं है तो टेट सफल सहायक अध्यापक संघ आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी सारी जवाबदेही सरकार पर होगी।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026
झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!
Jharkhand

झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
  • झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.