Tuesday, March 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त JPSC परीक्षा कराने को लेकर उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों संग बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

March 15, 2024
in Jharkhand
स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त JPSC परीक्षा कराने को लेकर उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों संग बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

17 मार्च 2024 को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन होना है। इसके लिए गढ़वा जिला में भी 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर आज समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों संग बैठक किया। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारियों को सभी केन्द्रों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न कर सके

बैठक में उपायुक्त ने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की तिथि को वीडियोग्राफी फोटोग्राफी तथा HHMD टूल्स अनिवार्य रूप उपयोग कराने का निर्देश दिए। जिससे कोई भी परीक्षा केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न कर सके। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को मोबाईल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वाच, किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों की प्रवेश द्वार पर HHMD से जाँच की जायेगी।

उपायुक्त ने स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झारखण्ड लोक सेवा आयोग रांची के दिशा-निर्देश के अनुसार स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। परीक्षा में किसी प्रकार का अनुचित साधन का उपयोग प्रकाश में आने पर संबंधित परीक्षार्थी के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए

बैठक में उपायुक्त ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल की व्यवस्था एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान समस्या न हो। साथ हीं आयोग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए दोनों पालियों (प्रथम पाली 10 AM से 12 PM, द्वितीय पाली 2 PM से 4 PM) में ससमय परीक्षा प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि उक्त परीक्षा की तिथियों के दिन फ्लाइंग स्क्वायड टीम, पुलिस कर्मी एवं दंडाधिकारी की भी प्रतिनिधि की जाएगी।

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी सक्रिय होकर कदाचार मुक्त परीक्षा का संपादन करना सुनिश्चित करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, निदेशक डीआरडीए रवीश कुमार सिंह समेत अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

March 23, 2026
गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान
Jharkhand

गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान

March 23, 2026
महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान
Jharkhand

महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान

March 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान
  • महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.