Dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने आज विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में इकोनॉमिक एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा प्रकाशित न्यूज लेटर का लोकार्पण किया। ज्ञातव्य है कि 18 से 20 अगस्त तक इकोनॉमिक एसोसिएशन ऑफ बिहार और इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 22 वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में आयोजित किया जा रहा है। आज उसी संदर्भ में एसोसिएशन के अध्यक्ष और dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने उस अधिवेशन से संबंधित स्मारिका का विमोचन किया।

वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया था
उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 2022 में इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन और dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया था। आगे उन्होंने बताया कि बोधगया में आयोजित किए जानेवाले इस अधिवेशन का आयोजन यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स , मगध यूनिवर्सिटी के द्वारा किया जा रहा है। इस अधिवेशन में देश के लब्ध प्रतिष्ठित आर्थिक विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए है, और प्रस्तुत स्मारिका में इस पूरे अधिवेशन का ब्योरा और भाग लेने वाले विद्वानों की सूची मौजूद है।










