मोरहाबादी मैदान में इस बार 70 फीट का रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। कुंभकर्ण के पुतले की लंबाई 65 फीट और मेघनाथ की 60 फीट ऊंचे होगी। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से मोरहाबादी में रावण दहन की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट से तीनों पुतलों का दहन करेंगे। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आगाज होगा। हर साल की तरह इस बार भी लोग रावण दहन के आयोजन में शामिल हो सकें। यहां होने वाली आतिशबाजी और कार्यक्रम का आनंद ले सकें इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
इस बार का कार्यक्रम और भी खास होगा क्योंकि परमजीत सिंह सन्नी के नेतृत्व में भांगड़ा होगा। कार्यक्रम दिन के साढ़े तीन बजे से शुरू होग। इस बार रावण दहन के आयोजन में लगभग 15 लाख रुपए खर्च होगें। रावण सहित दूसरी मूर्तियों को गया से आए मुस्लिम कारीगरों ने तैयार किया है। रावण दहन के दौरान भारी भीड़ होती है और सबसे खास होती है रावण दहन से पहले होने वाली आतिशबाजी।
इस विशेष आतिशबाजी के लिए कोलकाता से टीम आती है तो विशेष देखरेख में इस आतिशबाजी से आसमान में शानदार दृश्य दिखाती है। काफी देर तक आतिशबाजी होती है। इस बार भी आतिशबाजी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही पंजाब, बंगाल सहित कई राज्यों से विशेष नृत्य और संगीत की प्रस्तुति होगी।










