Monday, March 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने सभी मुखिया समेत वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने का किया अपील

May 6, 2024
in Jharkhand
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने सभी मुखिया समेत वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने का किया अपील
Share on FacebookShare on Twitter

जिले में मतदान प्रतिशत दर बढ़ाने के उद्देश्य स्वीप गतिविधियों के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज रंका स्थित प्रखंड कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा मतदाताओं को जागरूक कर शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सभी मुखिया एवं वार्ड सदस्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचने में सभी जन प्रतिनिधियों को सहयोग करने को कहा गया, जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा सके।

शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को कहा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 13 मई 2024 को मतदान के दिन अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित कर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से उक्त मतदान की तिथि को सुबह 7:00 से संध्या 5:00 के बीच मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने का अपील किया। साथ ही उपस्थित सभी मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को मतदान के दिन अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने में सहयोग करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अबकी बार 80% के पार मतदान का नारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिया गया है,

अधिक से अधिक मतदान कराना सुनिश्चित करें

जिसके तहत हम मतदाताओं को जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान कराना सुनिश्चित करें और गढ़वा जिला में एक अलग कीर्तिमान स्थापित करें। वहीं बैठक में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदान के लिए किए गए तैयारी की भी जानकारी सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर एवं आवश्यकता अनुसार वाहनों की व्यवस्था भी की जाएगी एवं मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी एवं मतदाताओं के लिए चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी, जिससे तेज धूप एवं गर्मी के बीच मतदान करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके।

व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई

मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, शेड, रैंप, बैठने की व्यवस्था, महिला एवं पुरुषों का अलग-अलग कतार बनाने समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई ताकि मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को समस्या न हो। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए एवं अपनी बातों को रखा गया तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अपेक्षित सहयोग करने की बात कही गई। मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

वोट के अधिकार का प्रयोग अवश्य करने हेतु प्रेरित

उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि चौपाल, गीत-नाट्य, नुकड़-नाटक, गीत-संगीत, रैली, रंगोली आदि अन्य लोकप्रिय माध्यमों से मतदाताओं को जोड़ते हुए उन्हें अपने वोट के अधिकार का प्रयोग अवश्य करने हेतु प्रेरित करने की बात कही गई। बैठक में कहा गया कि आप सभी के वार्ड में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जरूर सहभागिता दर्ज कराएं, जिससे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और प्रभावी ढंग से क्षेत्र के मतदाताओं के बीच पहुंचे और उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा सके।

आगे उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 7 मई को अपराह्न 6 बजे से 8 बजे तक #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैम्पेन का आयोजन किया गया है। उक्त अभियान में गढ़वा जिले के सभी स्कूल/कॉलेज के बच्चे, इंफ्लुएंसर, सेलेब्रिटी, एफपीओ, एफपीओ, एनएसएस, एनसीसी, नेहरु युवा केन्द्र, कर्मचारी संघ समेत जिले के आम नागरिक अवश्य भाग लें। इस बीच हर नागरिक मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन के महापर्व को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपने निर्वाचन कार्यों के डिजिटल कंटेंट को सोशल मीडिया पर उक्त समय के बीच अवश्य अपलोड करें और इस मुहिम का हिस्सा बने।

बूथ अवेयरनेस ग्रुप की भी बैठक करें

साथ हीं अभियान से पूर्व बूथ अवेयरनेस ग्रुप की भी बैठक करें। साथ हीं इससे पूर्व भी मतदाता जागरूकता को लेकर किए गए कार्यों का पोस्ट को शेड्यूल करे, जिससे उक्त समय अवधि में अधिक से अधिक पोस्ट #MainbhiElectionAmbassador हैश टैग के साथ किया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से डीसीएलआर रंका-सह-स्वीप नोडल, प्रमेश कुमार कुशवाहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंका समेत सभी मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
  • सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
  • प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.