Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 48वां जन्‍मदिन, पीएम मोदी समेत कई दिग्‍गजों ने दी बधाई व शुभकामनाएं

August 10, 2023
in Jharkhand, Top News
मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 48वां जन्‍मदिन, पीएम मोदी समेत कई दिग्‍गजों ने दी बधाई व शुभकामनाएं
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 48वां जन्‍मदिन है। हेमंत सोरेन का जन्‍म 10 अगस्त, 1975 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। उन्‍होंने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हेमंत सोरेन झामुमो के सुप्रीमो सह झारखंड अलग आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बेटे हैं. हेमंत का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा में हुआ था. हेमंत सोरेन राज्य के दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर अहम भूमिका निभा रहे हैं. हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के कार्यकारी अध्‍यक्ष भी हैं.

आदिवासी व्‍यंजनों के खूब शौकीन हैं सीएम

हेमंत सोरेन गाड़ियों के शौकीन है, अक्सर उन्हें गाड़ियां चलाते देखा गया है। कई मौकों पर वह खूद गाड़ी चलाते हैं। हेमंत सोरेन लंबी ड्राइव पर ही खुद ही गाड़ी ड्राइव करते हैं और लंबी ड्राइव में उन्हें अपनी गाड़ी में गाने सुनने का भी शौक है। उनकी गाड़ी में अक्सर पुराने गानों की प्ले लिस्ट होती है। उनका खानपान भी साधारण है। उन्‍हें पारंपरिक आदिवासी व्‍यंजनों का खूब शौक है। धुस्‍का, रुगड़ा वह बड़े चाव से खाते हैं। उनकी धर्मपत्‍नी कल्‍पना सोरेन ने एक बार एक इंटरव्‍यू में कहा था कि मुख्‍यमंत्री के लिए भी खाना वैसा ही बनता है जैसा कि हर आम लोगों के घरों में बनता है।

आज इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्‍गजों ने उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी लंबी उम्र और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है। जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सोशल मीडिया पर उन्‍हें बधाई देते हुए भगवान से उनकी अच्‍छी सेहत खुशी और दीर्घायु रहने की प्रार्थना की है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुवर दास ने कहा है कि ‘झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।‘

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने भी उनके साथ वाली अपनी एक तस्‍वीर को साझा करते हुए उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी और लिखा ‘राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री, जन जन के नेता, शोषित वंचित और गरीबों की आवाज, झारखंड को नित प्रतिदिन नए मुकाम और ऊंचाई पर ले जाने को तत्पर, हम सभी के अभिभावक और मेरे बड़े भाई आदरणीय हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ!’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। लिखा ‘झारखंड के मुख्यमंत्री, श्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते है।‘

Related Posts

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026
रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा
Jharkhand

रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.