धनबाद : झरिया से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. एक चाल धंसने से दो लोगों को मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि कोयला चोरी करने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ. मलबे की चपेट में कई ग्रामीण आए थे मगर उन्हें बचाने में सफलता मिली पर दो लोग मारे गए. एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
होती रहती है चाल धंसने की घटनाएं
धनबाद और झरिया समेत इलाकों में कोयले के अवैध खनन के दौरान ज्यादातर चाल धंसने की घटनाएं होती रहती है. क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले की चोरी होती है और इसमें ग्रामीण भी शामिल होते हैं. ये घटना भी अवैध कोयला खनन और चोरी के दौरान हुई.
ये भी पढ़े :- ग्राहक बनकर शराब दुकान पहुंचे अधिकारी, सेल्समैन ने मांगा 10 रुपया अधिक, फिर…










