पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक बस एवं टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में यात्री से भरे बस के परखच्चे उड़ गये। बताया जाता है कि घटना में लगभग दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी घायलों को तत्काल नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल भेजा गया है। इस दुर्घटना में कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौक़े पर थाना प्रभारी अंकिता सिंह एवं अन्य जवान पहुंचकर मोर्चा संभाले हुए हैं। घायलों को मदद पहुंचाई जा रही है।









