Sunday, July 27, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Delhi

झारखंड पवेलियन में खूब पसंद की जा रही फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग की ज्वेलरी, छोटी उम्र में कुछ बड़ा करने के सपने को पूरा कर रही काजल नंदी

November 20, 2023
in Delhi, Jharkhand
झारखंड पवेलियन में खूब पसंद की जा रही फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग की ज्वेलरी,  छोटी उम्र में कुछ बड़ा करने के सपने को पूरा कर रही काजल नंदी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली का प्रगति मैदान मेला अब सामान्य लोगों के लिए खोल दिया गया है। मेले में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मेले के फोकस स्टेट में एक झारखंड पवेलियन में खूब भीड़ आ रही है। लोग झारखंड प्रदेश की जानकारी के साथ साथ उत्पादों की भी खरीदारी कर रहे हैं। झारखंड पवेलियन में ही परितिप्ति हैंडमेड ज्वेलरी की स्टॉल पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। परितिप्ती की स्टॉल पर फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग की ज्वेलरी की बिक्री की जा रही है। परितिप्ती की फैब्रिक ज्वेलरी जितनी पसंद की जा रही उससे ज्यादा लोग स्टॉल संचालक और परितिप्ति की काजल नंदी की कहानी में दिलचस्पी लेते दिख रहे हैं।

झारखंड के जमशेदपुर की काजल बताती है कि उनको शुरू से ही प्रेरक कहानियां पढ़ने का शौक था। कैसे लोग छोटी उम्र में बड़ी कामयाबी तक पहुंच रहे हैं। 20वर्षीय काजल का कुछ अपना करने और स्वावलंबी बनने के सपना में उनके पिता की आर्थिक स्थिति बाधा बन रही थी। ऐसे में उनके सहपाठी अनिल ने उनको आर्थिक सहायता दी और पैसों की सहायता से काजल ने 2019 से फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग कर ज्वेलरी बनाने का सफर शुरू किया। वर्तमान में उनके साथ 20 से अधिक महिलाएं काम कर रही है।

भविष्य में उनकी योजना और महिलाओं को साथ जोड़ते हुए अपने बिजनेस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की है।ऑनलाइन सेलिंग से शुरू किए गए इस बिजनेस को वो पहली बार विश्व व्यापार मेले में लाई हैं। उनका सामान देश के अलावा अमेरिका, लंदन, मलेशिया, सिंगापुर तक भेजा जा चुका है।

काजल का मानना है कि एक दिन वो दुनिया के अधिक से अधिक देश में अपनी बनाई ज्वेलरी पहुचाएंगी। झारखंड पवेलियन में काजल नेकलेस, चोकर सेट, पेंडेंट, बेंगल, फिंगर रिंग, वेस्ट बेल्ट, इयररिंग आदि को बिक्री कर रही हैं। जिनकी कीमत 65 रुपए से शुरू हो कर 500 रुपए तक है। लगभग चालीस लाख रुपए सालाना का कारोबार करने वाली काजल अपने साथ दूसरों को भी रोजगार प्रदान करा रही हैं और समाज में खुद एक प्रेरणा बन रही हैं।

Related Posts

भुरकुंडा में किन्नर समाज का गंभीर आरोप: नीतू किन्नर और फलाहारी बाबा पर दुष्प्रचार और धमकी का इल्जाम!
Jharkhand

भुरकुंडा में किन्नर समाज का गंभीर आरोप: नीतू किन्नर और फलाहारी बाबा पर दुष्प्रचार और धमकी का इल्जाम!

July 26, 2025
बरसात में राहत: रामगढ़ में विप्र फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे 50 छाते!
Jharkhand

बरसात में राहत: रामगढ़ में विप्र फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे 50 छाते!

July 26, 2025
रामगढ़ में स्वास्थ्य संकट: सीसीएल सौंडा स्वास्थ्य केंद्र बंद, 25,000 लोग परेशान!
Jharkhand

रामगढ़ में स्वास्थ्य संकट: सीसीएल सौंडा स्वास्थ्य केंद्र बंद, 25,000 लोग परेशान!

July 26, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • भुरकुंडा में किन्नर समाज का गंभीर आरोप: नीतू किन्नर और फलाहारी बाबा पर दुष्प्रचार और धमकी का इल्जाम!
  • बरसात में राहत: रामगढ़ में विप्र फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे 50 छाते!
  • रामगढ़ में स्वास्थ्य संकट: सीसीएल सौंडा स्वास्थ्य केंद्र बंद, 25,000 लोग परेशान!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.