Tuesday, September 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डीएसपीएमयू में दो दिवसीय भारत संस्कृति यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत

March 17, 2024
in Jharkhand
डीएसपीएमयू में दो दिवसीय भारत संस्कृति यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिनांक 17 मार्च को dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के परफॉर्मिंग आर्ट विभाग और हिंदुस्तान आर्ट एंड कल्चर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय संगीत और नृत्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई । संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से भारत संस्कृति यात्रा के नाम से आयोजित इस संगीत कार्यक्रम के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध और संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने अपने बांसुरी वादन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने अपने गायन में अपनी श्रेष्ठता की पूरी प्रस्तुति दी। इसके उपरांत आज पंडित जयतीर्थ मेउंडी ने अपने शास्त्रीय हिंदुस्तानी गायन को प्रस्तुत किया। इस संगीतमय यात्रा को आगे बढ़ाते हुए dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में पहले दिन प्रसिद्ध कत्थक कलाकार शौविक चक्रवर्ती और प्रसिद्ध तबला वादक पंडित मिथिलेश झा ने अपनी प्रस्तुति दी।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के साथ की गई । जिसमें कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य , कुलसचिव dr नमिता सिंह की मंच पर मौजूदगी रही। मौके पर कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारत संस्कृति यात्रा के नाम से आयोजित यह कार्यक्रम एक प्रशंसनीय पहल है। इसके माध्यम से भारत की विरासत और समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत संस्कृति यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की विरासत का प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन में dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की सहभागिता एक सकारात्मक संदेश है कि शैक्षणिक संस्थाओं को भी संस्कृति के वाहक के तौर पर अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। दूसरे दिन 18 मार्च को प्रसिद्ध संतूरवादक पंडित तरुण भट्टाचार्य, सितारवादक शकीर खान और प्रसिद्ध ओडिसी कलाकार अमृता दास अपनी कला का प्रदर्शन करेगें। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य, राजभवन सचिवालय के विशेष कार्य अधिकारी dr संजीव राय, कुलसचिव dr नमिता सिंह, dr निभा शर्मा, dr तान्या शर्मा, परफॉर्मिंग आर्ट की समन्वयक dr गीतांजलि सिंह , dr जेपी शर्मा, dr अभय कृष्ण सिंह, dr शमा सोनाली, हिंदुस्तान आर्ट एंड कल्चर सोसायटी के सदस्य और शिक्षक , कर्मी मौजूद थे। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी

Related Posts

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प
Jharkhand

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प

September 14, 2026
न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले
Jharkhand

न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले

September 14, 2026
कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख
Jharkhand

कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख

September 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प
  • न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले
  • कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.