Saturday, March 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

“स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया श्रमदान

October 1, 2023
in Jharkhand
“स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया श्रमदान
Share on FacebookShare on Twitter

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दिनांक 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान मनाने को लेकर आज दिनांक- 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे एक साथ 01 घंटे स्वच्छता के लिए जिला के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामुहिक रूप से श्रम दान किया।इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, डीआरडीए निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन, सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केसरी, जिला समन्वयक नवनीत कुमार उपाध्याय, अनुज कुमार श्रीवास्तव, विनय कांत रवि, गांधी फेलो सौरभ कुमार, पीरामल फाउंडेशन फेलो दुर्गेश तिवारी समेत काफी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यालय कर्मी ने एक साथ मिलकर समाहरणालय गढ़वा परिसर एवं सदर अस्पताल गढ़वा स्थित सखी वन स्पॉट सेंटर परिसर का बृहद रूप से साफ सफाई किया।

मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी विभिन्न स्थानों पर जाकर श्रमदान कर रहे हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है। प्रखंड एवं पंचायत में भी लोग श्रमदान कर रहे हैं जो काफी अच्छी बात है। इस प्रकार हम गढ़वा जिले को क्लीन गढ़वा, ग्रीन गढ़वा थीम के तर्ज पर एक नई पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने आम जनों से अपील किया कि आप भी अपने आसपास के वातावरण को दूषित होने से बचाए, आगे जाकर समुद्र श्रमदान करें। आगे उन्होंने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने से चिकनगुनिया, डेंगू जैसी बीमारियों को उत्पन्न होने से रोका जा सकता है, इसलिए यह काफी आवश्यक है कि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा बताया गया कि आज गढ़वा जिले से लगभग 6 लाख लोगो के द्वारा श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि श्रमदान हेतु देश भर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष के 02 अक्टूबर को स्वच्छता- एक जन आंदोलन का रूप देने हेतु स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती के दिन श्रद्धांजलि है। स्वच्छ भारत दिवस 2023 की प्रस्तावना के रूप में वार्षिक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से इसे दिनांक 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक आयोजित कराया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान का मुख्य विषय “कचरा मुक्त भारत” है, जिसका फोकस साफ-सफाई और सफाई मित्रों के कल्याण पर आधारित है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम मनाया जा रहा है।

इसके तहत राज्यों के दोनों क्षेत्रों जैसे कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थल, तीर्थ स्थल, चिड़ियांघर, राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य, ऐतिहासिक स्मारक, विरासत स्थल, नदी का किनारा, नालियां इत्यादि अन्य सार्वजनिक स्थानों को व्यापक स्तर पर स्वच्छ करना है। इसके तहत गतिविधियों के मुख्य घटक के रूप में जिला, प्रखंड या गांव में वैसे जगह जहां पूर्व से अपशिष्ट पदार्थ जमा हो, वैसे स्थलों को चिन्हित कर साफ-सफाई किया जाना आवश्यक है। सार्वजनिक शौचालयों, कूड़ेदान, अपशिष्ट परिवहन वाहन, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर इत्यादि सभी स्वच्छता संपत्तियों की मरम्मती, पेंटिंग, साफ सफाई और ब्रांडिंग करना आवश्यक है। उपरोक्त के संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर पर आज दिनांक- 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे से महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि के रूप में सैनिटेशन ड्राइव आयोजित करने की परिकल्पना की गई है।

Related Posts

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026
रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा
Jharkhand

रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
  • रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.