Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: उपायुक्त शेखर जमुआर ने खजुरी डैम का दौरा कर रोजगार सृजन एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं का किया निरीक्षण

खजुरी जलाशय में मत्स्य पालन से रोजगार सृजन एवं पर्यटन विकास की पहल, बूढ़ी खांड मंदिर परिसर के विकास पर भी चर्चा

February 23, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: उपायुक्त शेखर जमुआर ने खजुरी डैम का दौरा कर रोजगार सृजन एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त ने किया मंझिआंव प्रखंड का दौरा

● मंझिआंव प्रखंड के खजुरी डैम समेत बूढ़ी खांड मंदिर का उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

● रोजगार सृजन हेतु खजूरी जलाशय में मत्स्य पालन एवं पर्यटन विकास करने की कही बात

● अन्नराज डैम के तर्ज पर खजुरी जलाशय का भी होगा विकास- उपायुक्त

● मंझिआंव के बूढ़ीखांड स्थित हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर को विकसित करने की चर्चा

● संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा का निरीक्षण हेतु उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझिआंव का भी किया दौरा

मझिआंव प्रखंड के खजूरी जलाशय में रोजगार सृजन हेतु उपायुक्त शेखर जमुआर ने स्थल निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे ने जलाशय की महत्ता से उपायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में यहां काफी संभावनाएं हैं। मछली पालन हेतु आवश्यक ढांचा का निर्माण कर स्वरोजगार से लोगों को जोड़ा जा सकता है। उन्होंने अन्नराज डैम की तर्ज पर यहां भी केज से मछली पालन करने की पहल की। उन्होंने कहा कि यहां के निवासी यदि मछली पालन कर स्वरोजगार से जुड़ जाएंगे तो यहां पलायन करने जैसी समस्याओं में कमी आएगी। स्थल निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा वहां उपस्थित ग्रामीणों से रोजगार एवं सरकारी योजनाओं से आच्छादित होने संबंधी कई प्रश्न किए गए एवं वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से पूछे जाने पर लोगों ने बताया कि यहां बेरोजगारी की स्थिति है। रोजगार की तलाश में लोग अन्य शहरों में जाकर कार्य करते हैं जिससे यहां पलायन की समस्या बनी रहती है। लोगों ने बताया कि यदि मत्स्य विभाग की तरफ से रोजगार सृजन के क्षेत्र में कोई पहल की जाती है तो लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही पलायन को मजबूर नहीं होंगे। स्थल निरीक्षण एवं रोजगार की संभावनाओं को तलाशने के पश्चात उपायुक्त द्वारा खजूरी जलाशय में केज से मछली उत्पादन करने एवं स्वरोजगार हेतु मत्स्य विभाग से इस योजना को स्वीकृति देने की बात कही गई। साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त जलाशय से नहर आदि का भी निर्माण कराया जाएगा जिससे कृषि के क्षेत्र में भी लोगों को सिंचाई करने हेतु लाभ मिलेगा। उन्होंने खजूरी जलाशय का विकास गढ़वा जिला अंतर्गत अन्नराज डैम के तर्ज पर करने की बात कही। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में भी जलाशय को विकसित करने की बात कही। नौका विहार, रोड निर्माण एवं जलाशय के आसपास सुंदरीकरण करने की बात कही गई, जिससे पर्यटन के क्षेत्र में भी लोगों को रोजगार मिल सके। तत्पश्चात उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा मंझिआंव प्रखंड के बूढ़ीखांड स्थित शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया गया एवं मंदिर परिसर का संभावित विकास करने पर चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा उतक्रमित मध्य विद्यालय में बनाए गए इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया एवं वहां चल रहे परीक्षा संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया गया। स्कूल में परीक्षा संचालन, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मंझिआंव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मंझिआंव समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.