Monday, October 13, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद की धमक: अजेय हिंदू शक्ति के लिए तीन दिवसीय प्रांत बैठक शुरू!

अंबरीष सिंह ने की हिंदू समाज को एकजुट करने की अपील, अखंड भारत संकल्प और स्थापना दिवस की योजना

August 4, 2025
in Jharkhand, Lifestyle, Top News
रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद की धमक: अजेय हिंदू शक्ति के लिए तीन दिवसीय प्रांत बैठक शुरू!
Share on FacebookShare on Twitter
  • हिंदू परिषद की तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक का हुआ शुभारंभ
  • अजेय हिन्दू शक्ति खड़ी करेगी विहिप: अम्बरीष
  • संपूर्ण हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करना ही विश्व हिंदू परिषद का कार्य है: अम्बरीष
  • जन्म,वंश,जाति,रंग इत्यादि के आधार पर हिन्दू समाज का विघटन न हो इसकी चिंता हमें करनी है:अम्बरीष

रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यसमिति की बैठक शनिवार को रामगढ़ जिला के सिद्धिविनायक बैंक्विट हॉल में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीष सिंह, केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य जगन्नाथ शाही, झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, क्षेत्र मंत्री डाॅ० बिरेंद्र साहु, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, सह मंत्री मनोज पोद्दार, रामनरेश सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इससे पूर्व कार्यक्रम सम्मिलित हुए सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र के साथ पुष्प वर्षा करके स्वागतम व अभिनंदन किया गया। उद्घाटन सत्र के स्वागत उद्बोधन में प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने मंचासीन अधिकारियों का परिचय देते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने विगत 6 माह का कार्य वृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता अम्बरीष सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के 60 वर्षों के बाद हमें कार्य प्रगति का चिंतन करना चाहिए। विहिप द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनात्मक कार्यों का आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता है। विहिप की स्थापना हिन्दू समाज में समरस भाव जगाने के लिए किया गया था और आज हम कहां है यह चिंतन करने की आवश्यकता। 1969 ई० के उडडपी में संत सम्मेलन में हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्। मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्र: समानता। मंत्र दिया गया था। इस ध्येय वाक्य पर हम कितना खरा उतर रहे हैं यह यह भी चिंतन करने की आवश्यकता पर बल दिया। जन्म, वंश, जाति, रंग इत्यादि के आधार पर हिंदू समाज में विघटन न हो इसकी चिंता हमें करनी है। संगठन मंत्र का संगठन तंत्र में क्या स्थिति है हमें अवलोकन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के परिवार कल्याण हेतु पुन: हिन्दू समाज की प्रतिस्थापन करना हमारा दायित्व है। हिंदू समाज में सेवा कार्य, सामाजिक समरसता, धर्म प्रसार, मंदिर अर्चक पुरोहित इत्यादि संबंधित कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों की साक्ष्य व्यवस्था हेतु ससमय प्रशिक्षण व वर्ग की व्यवस्था की जाती है। जिससे सफल और सशक्त हिन्दू समाज का निमार्ण हो सके। संपूर्ण हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करना ही विश्व हिंदू परिषद का कार्य है। कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि हम देश में अजेय हिन्दू शक्ति खड़ा कर भारत को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाएंगे। इस हेतु कार्य खड़ा करने की दृष्टि से चिंतन मनन करने हेतू संगठन की दिशा और दशा किस ओर जाए इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र को संबोधित करते प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने आगामी कार्यक्रम योजना की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रांत में 5 हजार से अधिक समितियां है जहां इस वर्ष भी विहिप की स्थापना दिवस कार्यक्रम 16 अगस्त से 31 अगस्त तक मनाई जाएगी। इससे पूर्व 13 व 14 अगस्त को पूरे प्रांत में विभिन्न स्थानों पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाने की योजना है। झारखंड प्रांत में लगभग 32 हजार से अधिक गांव जहां कोई न कोई हिंदू परिवार के लोग संगठन के बारे सोचते हैं और जुड़े हुए हैं। अखंड भारत संकल्प दिवस एवं स्थापन दिवस के क्रियान्वयन के लिए 500 से अधिक विस्तारक कार्यकर्ताओं की योजना है। जिसके माध्यम से प्रत्येक गांव में हिन्दू परिवार से संपर्क कर संगठन हित व समाज के लोगों को मुख्यधारा में जोड़ना है। दुर्गा वाहिनी बहनों के द्वारा दुर्गा अष्टमी के दिन शस्त्र पूजन किया जाएगा। जिससे भारतीय नारियों में प्रबल नारी शक्ति स्थापित हो सके। जहां मातृशक्ति की बहनें हैं वहां कम से कम दो संस्कार शाला एवं संस्कार केन्द्र शुभारंभ करने की योजना है। गौ सेवा संवर्धन के अंतर्गत गौ पालक, गौ आधारित कृषक को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बनाया जाएगा।


कार्यक्रम का संचालन प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय गौरक्षा टालो सदस्य त्रिलोकी नाथ बागी,प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, सुनील गुप्ता, प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह, प्रान्त संयोजक सह प्रान्त सहमंत्री रंगनाथ महतो,प्रांत अधिकारी रंजन सिन्हा, किशुन झा, अरविंद सिंह,मनोज चंद्रवंशी, कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, सच्चिदानंद देव, देवेन्द्र गुप्ता,दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका अनुराधा कच्छप, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, जिला अध्यक्ष संतु भाई मानिक, जिला मंत्री छोटू वर्मा, महेंद्र ठाकुर सहित झारखंड के सभी जिलों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट:- कुमार मिश्रा

Related Posts

घाटशिला उपचुनाव 2025: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने की सख्त समीक्षा, हर बूथ को मॉडल बनाने का संकल्प!
Jharkhand

घाटशिला उपचुनाव 2025: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने की सख्त समीक्षा, हर बूथ को मॉडल बनाने का संकल्प!

October 12, 2025
झारखंड में कल्याण योजनाओं को नई गति: चमरा लिंडा की समीक्षा बैठक में आदिवासियों और पिछड़ों के लिए सख्त निर्देश!
Jharkhand

झारखंड में कल्याण योजनाओं को नई गति: चमरा लिंडा की समीक्षा बैठक में आदिवासियों और पिछड़ों के लिए सख्त निर्देश!

October 11, 2025
गढ़वा में विकास पर सख्त नजर: उपायुक्त दिनेश यादव का मेराल दौरा, स्कूलों, आंगनबाड़ी और मनरेगा योजनाओं में लापरवाही पर फटकार!
Jharkhand

गढ़वा में विकास पर सख्त नजर: उपायुक्त दिनेश यादव का मेराल दौरा, स्कूलों, आंगनबाड़ी और मनरेगा योजनाओं में लापरवाही पर फटकार!

October 11, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • घाटशिला उपचुनाव 2025: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने की सख्त समीक्षा, हर बूथ को मॉडल बनाने का संकल्प!
  • झारखंड में कल्याण योजनाओं को नई गति: चमरा लिंडा की समीक्षा बैठक में आदिवासियों और पिछड़ों के लिए सख्त निर्देश!
  • गढ़वा में विकास पर सख्त नजर: उपायुक्त दिनेश यादव का मेराल दौरा, स्कूलों, आंगनबाड़ी और मनरेगा योजनाओं में लापरवाही पर फटकार!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.