Thursday, March 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

हरी झंडी दिखाकर किया विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन को रवाना, जिले के विभिन्न प्रखंडों में योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान

December 7, 2023
in Jharkhand
हरी झंडी दिखाकर किया विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन को रवाना, जिले के विभिन्न प्रखंडों में योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं के लाभ संभावित लाभुकों को देते हुए शत प्रतिशत आच्छादन प्राप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा दिनांक 07 दिसंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके निमित्त गढ़वा जिला अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा 02 प्रचार वाहन के साथ शुरू किया जाना है, जिसमें प्रथम वाहन से दिनांक 07 दिसंबर 2023 से प्रारंभ किया जाएगा। यह यात्रा जिले के सभी पंचायत में किया जाना है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से चल रहे योजनाओं यथा- स्वच्छता अभियान, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, गैस कनेक्शन, गरीबों का आवास, भोजन/पोषण, स्वास्थ्य, पेयजल एवं शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं का प्रचार-प्रसार लाभुकों एवं ग्रामीणों के बीच जागरूकता का कार्य करते हुए किया जाना है।

आमजनों में उक्त योजनाओं की जानकारी एवं उनसे लाभान्वित होने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय व अध्यक्ष जिला परिषद, गढ़वा शांति देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया है। साथ ही मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों के बीच “-हमारा संकल्प विकसित भारत-” को लेकर शपथ ज्ञापन कराया गया, जिसमें शपथ लेते हुए कहा गया कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर पदाधिकारी यो को नियुक्त करते हुए उनके दायित्व सुनिश्चित किये गयें हैं। इस संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से फ्लैगशिप स्कीम्स फॉर रूरल अवेयरनेस के अंतर्गत 17 कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित करते हुए प्रचार प्रसार कराया जाना है। इसके अंतर्गत मुख्यतः आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना), पीएम गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल (जल जीवन मिशन), SWAMITWA, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम PRANAM एवं नैनो फर्टिलाइजर है।

इसके अतिरिक्त स्कीम्स फॉर अर्बन अवेयरनेस के अंतर्गत पीएम सम्मान निधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला, पीएम मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया-स्टैंड अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम ई-बस सेवा, पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना, उजाला योजना, डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलो इंडिया, RCS-UDAN, वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत स्टेशन स्कीम, ट्रांसपोर्टेशन (AMRUT,)अटल मिशन फ़ॉर रिजुवेसन एंड अर्बन, सौभाग्य योजना आदि है। साथ ही जनजातीय जिलों एवं प्रखंडों के अंतर्गत अतिरिक्त फॉक्स स्कीम पर भी विशेष फोकस किया जाना है इसके अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन मिशन, इनरोलमेंट इन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, स्कॉलरशिप स्कीम, फॉरेस्ट राइट टाइटल्स एवं वन धन विकास केंद्र आदि हैं। विदित हो कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गढ़वा जिले में दिनांक 07 दिसंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक किया जाना है।

इसके तहत गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रचार-प्रसार करने हेतु दो वाहनों की उपलब्धता कराई गई है। वर्तमान में वाहन संख्या- WB 39B 1859 द्वारा दिनांक 07 दिसंबर 2023 से 13 दिसंबर 2023 तक मेराल प्रखंड में प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। 13 दिसंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक चिनिया प्रखंड में, 16 दिसंबर 2023 से 20 दिसंबर 2023 तक रंका प्रखंड में, 20 दिसंबर 2023 से 21 दिसंबर 2023 तक बरगढ़ प्रखंड में, 22 दिसंबर 2023 से 23 दिसंबर 2023 तक भंडरिया प्रखंड में, 24 दिसंबर 2023 से 28 दिसंबर 2023 तक रमकंडा प्रखंड में, 28 दिसंबर 2023 से 29 दिसंबर 2023 तक डंडा प्रखंड में, 29 दिसंबर 2023 से 07 जनवरी 2024 के बीच गढ़वा, 07 जनवरी 2024 से 10 जनवरी 2024 के बीच धुरकी, 10 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 के बीच डंडई, 13 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 मंझिआंव, 17 जनवरी 2024 से 19 जनवरी 2024 बरडीहा, 19 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 कांडी तथा 24 जनवरी 2024 से 26 जनवरी 2024 तक केतार प्रखंड में वाहन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आमजनों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज! उपायुक्त के निर्देश पर 150 किलो मिलावटी मिठाई जब्त और नष्ट, बिना लाइसेंस वाले स्वीट्स को तत्काल बंद – त्यौहार से पहले सख्त चेकिंग
  • खुशखबरी! भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में एशियाई शेर की नन्हीं शावक का जन्म – 4 माह की स्वस्थ शावक का अब दर्शकों को मिलेगा दीदार
  • रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! तपोवन मंदिर, निवारनपुर समिति ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगा भव्य आयोजन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.