दिनांक – 26 मार्च 2025 को उद्घोष फाउंडेशन के अध्यक्ष सह विवेकानंद विद्या मंदिर, कुन्दरी के संचालक श्री कमलेश सिंह ने विद्यालय का वार्षिक परीक्षा का रिपोर्ट जारी किया जिसमें सत प्रतिशत छात्र सफल रहे । वार्षिक परीक्षा में कक्षा नर्सरी से प्रथम अमन कुमार 99% द्वितीय प्रियांशु एवं अभिजीत 98.6% तृतीय काव्या एवं प्रणय ऋषि 98.3%,
कक्षा प्रेप से प्रथम राजबीर कुमार 96.2% द्वितीय सौरभ कुमार 95.3% एवं तृतीय अंश कुमार 94%, कक्षा I से प्रथम 92.2% द्वितीय सत्या 91.4 % तृतीय ऋषिका रोली 90.6%, कक्षा II से प्रथम आयुष कुमार 98.4%, द्वितीय शौर्या दुबे 97.7% तृतीय 96.4% रहा। वही विद्यालय का टॉपर 99% के साथ अमन कुमार रहा। विद्यालय के वार्षिक परीक्षा के परिणाम से अभिभावकों में काफी प्रसन्नता दिखी, विद्यालय के शिक्षण व्यवस्था एवं अनुशासनिक व्यवस्था से सभी लोग खुश हैं। अभिभावकों ने हर्ष के साथ विद्यालय परिवार एवं व्यवस्था की सराहना की एवं आगे भी पूरे मन के साथ सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

विद्यालय के नियमानुसार परीक्षा समाप्त होने के पश्चात सभी छात्रों ने अपनी किताबें विद्यालय में जमा कर दी, ताकि उन किताबो का सदुपयोग अन्य अध्ययन करने वाले छात्र कर सकें।
विद्यालय के संचालक ने बताया कि विद्यालय में पूरी व्यवस्था विवेकानंद विद्या मंदिर, रांची के अनुरूप ही चलाई जाती है। सिलेबस विद्यालय में कभी नही बदले जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस व्यवस्था से काफी सहयोग होगा, बेतहाशा वृक्षो की कटाई से पर्यावरण असन्तुलित हो रहा है। जिसपर सभी को जागरूक होना चाहिए।
बताते चले कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं भारतीय परंपरा पर संचालित विद्यालय शिक्षा के व्यापारीकरण से मुक्त है। विद्यालय में नामांकन प्रारम्भ है, कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक का नामांकन हो रहा है। इस विद्यालय में एडमिशन चार्ज एवं री एड्मिशन, कोई अतिरिक्त शुल्क भी बिल्कुल ही नही लिया जाता है। साथ ही विद्यालय अपनी व्यवस्था से छात्रों को कॉपी, किताब एवं स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराता है। प्रधानाचार्य श्री शुभम ठाकुर, शिक्षिका बबिता, ज्योति, रंजू, सुहानी, विद्यालय कर्मी ऋद्धि, जोगेन्द्र, आश्विनी, मंजू उपस्थित रहे।










