Monday, March 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

कार्यशाला के जरिए मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

March 14, 2024
in Jharkhand
कार्यशाला के जरिए मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक: जिला निर्वाचन पदाधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter

आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में स्वीप कोषांग के द्वारा नैतिक मतदान एवं EVM VVPAT के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां ईवीएम वीवीपीएटी की पारदर्शिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर के द्वारा किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़कर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराएं, आज के कार्यशाला में उपस्थित सभी कैंपस एंबेसडर अपने कॉलेज में जाकर योग्य मतदाताओं को भी यहां से प्राप्त जानकारी साझा अन्य मतदाता से भी साझा करें, उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ने में उनकी सहायता करें एवं मतदान के लिए सभी को प्रेरित करें।

नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है

हमारा देश एक प्रजातांत्रिक देश है यहां 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हर वर्ग हर जाति धर्म के नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है, आप अपने अधिकारों का पूर्ण रूप से इस्तेमाल करें एवं चुनाव के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ हीं औरों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। नैतिक मतदान को लेकर भी कैंपस अम्बेसडर के बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपनी बातों को रखा। उनसे अपील किया कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश एवं राज्य के सर्वांगीण विकास में भागीदारी बने। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आए ना ही किसी के दबाव में आकर वोट करें। अपने मर्जी से पूरी सूझबूझ के साथ मतदान करें। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं कैंपस अम्बेसडर को मतदाता प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया

कार्यशाला में उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय एवं नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, परमेश कुशवाहा द्वारा कार्यशाला में सभी का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बताया गया एवं सभी से अन्य छुटे हुए योग्य मतदाताओं को भी जागरूक कर उन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करने की बात कही गई। वहीं मास्टर ट्रेनर नितिन कुमार तिवारी एवं अमित कुमार शुक्ला ने बारी-बारी कर मतदाताओं को जागरूक करने समेत मतदान प्रक्रिया की विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया।

प्रणाली की जानकारी दी गई

मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम एवं वीवीपीएटी के माध्यम से इसके कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई और बताया गया कि कोई भी मतदाता ईवीएम के माध्यम से मतदान करते समय वीवीपीएटी मशीन पर रियल टाइम में दबाए गए बटन के सामने छपे चुनाव चिन्ह का मिलान कर सकता है। मतदान का यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर मतदाता ध्यान ना दें। उपस्थित लोगों ने डेमोंस्ट्रेशन के लिए रखे गए ईवीएम में बटन दबाकर जानकारी प्राप्त किया। वहीं डीआरडीए की सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह द्वारा एथिकल वोटिंग यानी नैतिक मतदान को लेकर बताया गया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए अवश्य करना चाहिए।

मतदान करने हेतु प्रेरित करें

हर एक वोट कीमती है, इसलिए मतदान दिवस के दिन अपने घरों से बाहर आयें और अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। अमीर हो चाहे गरीब सभी वर्ग के पास मतदान करने का अधिकार है, हर एक वोट कीमती है, इसे व्यर्थ न जाने दें। इस दौरान स्वीप नोडल पदाधिकारी द्वारा C-vigil App, SAKSHAM App एवं Voter Helpline App की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नए मतदाता वोटर हेल्पलाइन App के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कर सकते हैं।

App का इस्तेमाल कर सकते हैं

साथ ही किसी भी प्रकार के सुधार या सहायता के लिए भी इस App का इस्तेमाल कर सकते हैं। C-vigil App के माध्यम से आप चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। C-vigil App के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि चुनाव के दौरान किये जा रहे गड़बड़ी/धांधली आदि की शिकायत सरल तरीके से की जा सकती है, जिसमें शिकायतकर्ता की गोपनीयता भी भंग नहीं होती एवं त्वरित कार्रवाई की जाती है। सरकारी सेवक जो मतदान कार्य मे संलग्न हैं, को भी अपने मतों का उपयोग डाक मतपत्र के द्वारा अवश्य करने की अपील की गई। कार्यशाला में लोगों द्वारा मतदान एवं मतदाता आदि के बारे में कुछ प्रश्न किए गए, जिन्हें स्वीप के तहत कार्यशाला में उन्हें उनके प्रश्नों के उत्तर से अवगत कराया गया एवं संदेह को दूर किया गया।

उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, स्वीप नोडल-सह-जिला पंचायती राज पदाधिकारी परमेश कुशवाहा, साहयक जन सम्पर्क पदाधिकारी अमित कुमार केशरी, साहयक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह, मास्टर ट्रेनर नितिन कुमार तिवारी एवं अमित कुमार शुक्ला, सभी कैंपस अम्बेसडर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related Posts

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
Jharkhand

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

March 1, 2026
होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
Jharkhand

होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”

March 1, 2026
विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
  • होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.