Friday, March 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: मतदान जागरूकता कार्यक्रम: मजबूत लोकतंत्र की नींव रखें

विधानसभा निर्वाचन 2024 में नैतिक रूप से मतदान करें और जिम्मेवार नागरिक बनें

November 5, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: मतदान जागरूकता कार्यक्रम: मजबूत लोकतंत्र की नींव रखें
Share on FacebookShare on Twitter

दिनांक- 04/11/2024 को निर्वाचन के स्वीप कोषांग द्वारा गढ़वा जिले के केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वीप के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उपस्थित शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद किया तथा मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा भी किया, जिसमें मौके पर उपस्थित सभी सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों समेत अन्य ने बढ़ चढ़कर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बताया गया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। यदि हम खुद मतदान नहीं करते हैं, तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता है, किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाना। कार्यक्रम में ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में मुख्य रूप से बताया गया। उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं। उपस्थित सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न तरह के एप्प्स जो निर्वाचन प्रक्रिया को और भी अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाने में सहायक हैं, के बारे में जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। सी-विजिल एप्प एवं सक्षम एप्प के बारे में बताया गया। एक और एप्प वोटर हेल्पलाइन एप्प है, जो मतदाताओं को मतदान सूची में अपना क्रम संख्या देखने में सहायक है, जिससे मतदाता लम्बी लाइन लगाकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं क्रम खोजने के परेशानी से निजात पा सकते हैं। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ-पत्र के माध्यम से आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 में अवश्य हिस्सा लेने एवं नैतिक रूप से मतदान कर जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

आज के इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायती राज के डीपीएम शाहनवाज असगर, प्रधान सहायक दिवाकर मिश्रा एवं राकेश कुमार आदि उपस्थित थें।

Related Posts

झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”
Jharkhand

झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”

March 19, 2026
रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”
Jharkhand

रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”

March 19, 2026
गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश

March 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”
  • रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”
  • गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.