Tuesday, March 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची: जल संकट को रोकने की पहल! मुख्य सचिव के निर्देश पर झारखंड में जल संरक्षण के अभिनव तरीके अपनाने पर जोर

नेशनल वाटर मिशन के तहत राज्य आधारित एक्शन प्लान; जल संसाधन प्रबंधन में बदलाव के लिए जुटाए जा रहे आंकड़े

March 29, 2025
in Jharkhand, Top News
रांची: जल संकट को रोकने की पहल! मुख्य सचिव के निर्देश पर झारखंड में जल संरक्षण के अभिनव तरीके अपनाने पर जोर
Share on FacebookShare on Twitter
  • जल संरक्षण के लिए अभिनव तरीके अपनाएः मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नेशनल वाटर मिशन के राज्य आधारित एक्शन प्लान पर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने झारखंड में जल संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव तरीके अपनाने पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समन्वय बना कर इस दिशा में आगे बढ़ें। झारखंड में जल संसाधन के क्षेत्र में हुए अध्ययन और आंकड़े के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि राज्य में पर्याप्त बारिश होती है, लेकिन हम उसे पूरी तरह रोक नहीं पा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा जल संरक्षण कैसे हो, इस दिशा में हमारा फोकस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के कई भागों में जल संकट चुनौती बनकर खड़ी हो चुकी है। झारखंड में अभी यह स्थिति नहीं है, लेकिन बढ़ती जनसंख्या और क्लाइमेट चेंज के दौर में झारखंड में भी यह स्थिति धीरे-धीरे बन सकती है, इसलिए अभी से सचेत होकर इस दिशा में सार्थक पहल करने की जरूरत है। वह शुक्रवार को नेशनल वाटर मिशन के तहत राज्य आधारित एक्शन प्लान पर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में बोल रही थीं।


मुख्य सचिव ने कहा कि झारखंड में नेशनल वाटर मिशन के लिए जुटाए जा रहे पानी के खपत के आंकड़े जल संरक्षण और उसके प्रबंधन में हमारी काफी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि पानी की किल्लत वाले देश इजराइल और साइप्रस किस तरीके और तकनीक के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, इस पर भी हमें ध्यान देना चाहिए। बैठक के दौरान बताया गया कि टाटा और बोकारो स्टील जैसी बड़ी कंपनियों को राज्य सरकार पानी की सप्लाई करती है, इसलिए इसके आंकड़े हैं और उनसे सैकड़ों करोड़ रुपये टैक्स भी मिलता है। लेकिन, जो उद्योग भूगर्भ जल का उपयोग करते हैं, उसका डेटा नहीं मिल पाता। बताया गया कि भूगर्भ जल संरक्षण के लिए जल्द ही एक्शन प्लान लाने की तैयारी चल रही है।
गौरतलब है कि भारत सरकार के नेशनल वाटर मिशन का मुख्य मकसद जल संरक्षण के साथ पानी की बर्बादी को कम से कम करना है। साथ ही मिशन का उद्देश्य राज्यों के समन्वित जल संसाधन, उसके विकास और प्रबंधन के द्वारा पानी का सामान वितरण सुनिश्चित करना है। चूकि हर राज्य का जल संसाधन अलग-अलग है, इसलिए राज्य आधारित एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। स्टेट स्पेसफिक एक्शन प्लान के लिए झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग ने झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू किया है। यूनिवर्सिटी विभिन्न विभागों से समन्वय कर झारखंड के जल संसाधन का डेटा तैयार कर रही है।
यूनिवर्सिटी के अभी तक के अध्ययन और आंकड़े के अनुसार झारखंड में जल संरक्षण को लेकर अवसर और चुनौतियां दोनों हैं। अव्वल तो सबसे बड़ा अवसर यह है कि राज्य में प्रचुर मात्रा में जल संसाधन है। पानी को रोकने के लिए स्ट्रक्चर निर्माण की जरूरत है। राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन, हर संबंधित पक्ष को इस दिशा में जागरूक करने की भी जरूरत है। दूसरी ओर झारखंड में क्लाइमेट चेंज और बढ़ती जनसंख्या से जल संकट चुनौती के रूप में सामने आ रहा है। राज्य की जल संरचना पुरानी पड़ती जा रही हैं, जिसमें निवेश और नवीकरण की जरूरत है। राज्य में जल का उपभोग करनेवाले विभिन्न तरह के उपभोक्ताओं और सरकारी एजेंसी में तालमेल की कमी है। झारखंड बाढ़ और सूखे की दोहरी मार झेलता है। भूगर्भ जल प्रदूषण भी विचारणीय है। वहीं राज्य में अनेक लोगों तक शुद्ध जल की उपलब्धता नहीं है।
मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में नगर विकास के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, जल संसाधन सचिव श्री प्रशांत कुमार, कृषि सचिव श्री अबु बक्कर सिद्दीख, नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि डॉ. अजय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
Jharkhand

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन

March 16, 2026
Auto Draft
Jharkhand

गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक

March 16, 2026
जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य
Jharkhand

जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

March 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
  • गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक
  • जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.