Tuesday, October 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

Weather : राज्य में अगले 16 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान

October 12, 2023
in Jharkhand
Weather : राज्य में अगले 16 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मानसून फिलहाल झारखंड के डालटनगंज, रक्सौल, बिजापुर और वेणुरिया होकर लौटने की प्रक्रिया में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों और कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो जाएगी। वहीं राज्य में अगले 16 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा गोड्डा का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 31.2, जमशेदपुर का 36, डालटनगंज का 35.4, बोकारो थर्मल का 34.1, चाईबासा का 35.8, देवघर का 35.4, गिरिडीह का 33.5, गढ़वा का 34.1 और रामगढ़ का 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम रांची का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान भी 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

राज्य के अधिकांश जिलों में 16 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दुर्गा पूजा के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले CPI(ML) राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य; दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अर्धांगिनी स्व० रूपी सोरेन के निधन पर जताई गहरी शोक संवेदना
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले CPI(ML) राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य; दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अर्धांगिनी स्व० रूपी सोरेन के निधन पर जताई गहरी शोक संवेदना

October 26, 2026
खेलगांव में तीरंदाजी के महाकुंभ का भव्य समापन; सीएम हेमंत सोरेन ने CISF और ITBP के चैंपियनों को नवाजा, ओलिंपियन अंकिता भकत भी हुईं सम्मानित
Jharkhand

खेलगांव में तीरंदाजी के महाकुंभ का भव्य समापन; सीएम हेमंत सोरेन ने CISF और ITBP के चैंपियनों को नवाजा, ओलिंपियन अंकिता भकत भी हुईं सम्मानित

October 26, 2026
देश के महाअभियान का गढ़वा में शंखनाद! जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर शुरू हुआ चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण, डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने दिए त्रुटिरहित आंकड़ों के निर्देश
Jharkhand

देश के महाअभियान का गढ़वा में शंखनाद! जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर शुरू हुआ चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण, डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने दिए त्रुटिरहित आंकड़ों के निर्देश

October 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले CPI(ML) राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य; दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अर्धांगिनी स्व० रूपी सोरेन के निधन पर जताई गहरी शोक संवेदना
  • खेलगांव में तीरंदाजी के महाकुंभ का भव्य समापन; सीएम हेमंत सोरेन ने CISF और ITBP के चैंपियनों को नवाजा, ओलिंपियन अंकिता भकत भी हुईं सम्मानित
  • देश के महाअभियान का गढ़वा में शंखनाद! जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर शुरू हुआ चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण, डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने दिए त्रुटिरहित आंकड़ों के निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.