लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने एवं अपने मतों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रखंड सह अंचल कार्यालय मंझिआंव में मतदाता जागरूकता रथ का स्वागत JSLPS की दीदियों द्वारा किया गया। प्रखंड कार्यालय मंझिआंव में जिला से आए हुए मतदाता जागरूकता रथ का स्वागत JSLPS के दीदियों के द्वारा करते हुए रैली निकालकर पूरे शहर का भ्रमण किया गया। रैली के जरिए मतदाताओं को अपने मतों का प्रयोग अवश्य करने की बात कही गई।

मतदाता जागरूकता हेतु रैली में विभिन्न स्लोगन यथा- अबकी बार 80% के पार, पहले मतदान-फिर जलपान, लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना अधिकार आदि के साथ पूरे शहरी क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। ELC फ़ॉर यंग वोटर, ELC फ़ॉर फ्यूचर वोटर, चुनाव पाठशाला, VAF (वोटर अवेरनेस फोरम) आदि के बारे में बताई गई। उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के अलावा जेएसएलपीएस एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी एवं सैकड़ो की संख्या में सखी मंडल की दीदियों ने भाग लिया।










