चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) : कुमारडुँगी थाना क्षेत्र के रालीबेड़ा गांव में महिला सोमवारी पुरती की डायन के शक में हत्या कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी रालीडीह गांव के टोला चिरुसाई थाना बादाम पहाड़ जिला मयूरभंज ओड़िशा के दशरथ पुरती को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी दिलीप कुमार टुडु ने बताया कि मृतका के पुत्र विमल पुरती के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी दशरथ पुरती ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने कहा कि परिवार में विगत वर्षों से मंझला भाई व परिवार के लोग बीमार रह रहे हैं। इसी शक के आधार पर 20 मई दिन के करीब 2.00 बजे तैलईगुटु के तैलई पेड़ नीचे महिला की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए।
थाना प्रभारी ने लोंगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और आश्वस्त किया कि अभी अनुसंधान जारी है। अनुसंधान में कोई और भी दोषी पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान पुलिस ने मृतका का पंचनामा तैयार कर शव को चाईबासा भेज दिया गया। वहीं आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।









