रांची : लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि महिलाएं अब राष्ट्र निर्माण में आगे आ रही हैं। घर की दहलीज से निकल कर महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर काम कर रही हैं। महिला उद्यमी आगे निकल रही हैं।
उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती महिला उद्यमिता को आगे बढ़ा रही है। जैसा हमारा सोच रहता है, उसका बेहतरीन नतीजा भी सामने आता है। मैंने ओम प्रकाश मित्तल के साथ काम किया। लघु उद्योग भारती के महिला उद्यमिता इकाई का उदघाटन आज हमें करने का मौका मिला है। भगवान हमारा हर कर्म देखता है। महिलाएं बड़ी संख्या में आगे आ रही हैं। चेंबर भवन में आयोजित लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मौके पर राज्यसभा के पूर्व सांसद महेश पोद्दार समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
उद्योग भारती महिला इकाई झारखंड की अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में एक बेहतर शुरुआत की गयी है। हम सबका साथ सबका विकास चाहते हैं। झारखंड में महिलाएं बेहतर काम कर रही हैं, उन्हें मौका नहीं मिल रहा है।










