Friday, March 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तहत उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जलछाजन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन

November 7, 2023
in Jharkhand
झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तहत उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जलछाजन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तहत आज समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जलछाजन गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार, डीडीएम नाबार्ड लक्ष्मण कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों संग संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं पौधा भेंट किया गया। कार्यशाला के प्रारंभ में सभी ने जलछाजन अभियान को लेकर बनाए गए गीत को गया। इन्हें मुख्य रूप से सभी ने कहा कि हम पानी को बचायेंगे, हम माटी को बचायेंगे, हम जंगल को बचायेंगे, हम धरती माँ के बच्चे, अपनी माता को बचायेंगे। हम नई तकनीक अपनाएंगे, हम अधिक अन्न उपजायेंगे, भुखमरी को मिटाएँगे। जलछाजन को अपनाकर हम, एक नया जहाँ बसाएँगे। हर खेत में मेड बनाएंगे, हर मेड पे पेड़ लगाएंगे। अच्छी फसल उगाएँगे, एस. एच्. जी. बनाकर हम, खुशियों के दीप जलाएँगे।

कार्यशाला में जलछाजन के संदेशों को बताया गया। उपायुक्त ने कहा कि जलछाजन एक भूजलीय इकाई है, जहाँ विभिन्न स्रोतों से एकत्रित जल एक साझा बिन्दु से प्रवाहित होकर नदी नालों में बहकर चला जाता है। झारखण्ड की भौगोलिक संरचना विशेष कर गढ़वा जिला जहाँ अनियमित वर्षा के कारण अधिकांश क्षेत्र सूखा तथा कृषि कार्य को प्रभावित करती है, जिसके कारण जलछाजन कार्यक्रम की प्रासंगिताकता और भी बढ़ जाती है। इस कार्यक्रम द्वारा संसाधनों का उपयोग तथा वर्षा जल का समुचित प्रबंधन कर ग्रामीण क्षेत्र का सर्वागीण विकास संभव है। हमे आपस में मिलकर सामुहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। जिला तकनीकी विशेषज्ञ जलछाजन प्रमोद सेठ ने गढ़वा जिला अंतर्गत संचालित 2 जलछाजन के परियोजनाओं की जानकारी दिया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं झारखंड राज्य जलछाजन योजना, यह दो योजनाएं अंतर्गत जिले के गढ़वा एवं चिनिया प्रखंड में कार्य किया जा रहा है। इन दो प्रखण्ड के कुल – 45 गाँवों में कुल – 11066.98 हेक्टेयर भूमि में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जलछाजन परियोजना क्रियान्वित की जा रही है, जिसके तहत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आजीविका समवर्धन तथा उत्पादन क्षमता प्रणाली जैसे घटको के माध्यम से कृषि उत्पादनकता तथा आय में बढ़ोतरी होगी। साथ हीं बताया कि जलछाजन के क्षेत्र में झारखंड राज्य में गढ़वा जिला को अच्छे कार्य करने में दूसरा स्थान प्राप्त है।

जिसपर उपायुक्त ने सभी को बधाई देते हुए इसी प्रकार से आगे भी उत्तरदायित्व पूर्ण कार्यो को करने को कहा। उन्होंने कहा कि जलछाजन परियोजना से क्षेत्र के सभी ग्रामीण इससे लाभान्वित हों यही कामना है। कार्यशाला में जलछाजन कार्यक्रम के उदेश्य की जानकारी भी दी गई। इनमें जल, जंगल, जानवर, जन तथा जमीन का उचित संरक्षण एवं विकास करना, पारिस्थितिकी में सही संतुलन स्थापित करना, मीट्टी के कटाव को रोकना, प्राकृतिक तथा वनस्पतियों को पुनर्जीवित करना, वर्षा जल का संरक्षण तथा भूजल को बढवा देना, मिश्रित होती तथा खेती के नई तकनीकों को बढ़वा देना,, टिकाउ जीविकोपार्जन पद्धति को बढ़वा देने की जानकारी दी गई। साथ हीं बताया गया कि गढ़वा एवं चिनिया प्रखंड में सोलर टंकी निर्माण, कूप मरम्मती, लूज बोल्डर, फार्म पोंड, डिसिटी, टीसीबी निर्माण का कार्य किया गया है साथ हीं चेक डैम निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर भी विभाग को भेजा गया है। जिससे जल संरक्षण को और भी प्रभावी बनाया जा सके।

Related Posts

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
Jharkhand

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

March 5, 2026
अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
Jharkhand

अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

March 5, 2026
गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

March 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
  • अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
  • गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.