
श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में दिनांक 12 जनवरी को प्लेसमेंट सेल के माध्यम से कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कैंपस चयन प्रक्रिया को ICICI Prudential इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा संचालित किया गया। इसके तहत कंपनी के द्वारा ग्रुप डिस्कसन और इंटरव्यू के माध्यम से 10 विद्यार्थियों का चयन आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंश्योरेंस के लिया किया गया। इसके अंतर्गत 6 विद्यार्थी कॉमर्स संकाय के और 4 बीबीए पाठ्यक्रम से चयनित हुए। इन चयनित विद्यार्थियों को कंपनी के एचआर विभाग से उनके अग्रेत्तर कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किए जायेंगे जिसके उपरांत अपने पाठ्यक्रम की समाप्ति पर चयनित विद्यार्थी उपरोक्त कंपनी में अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इस कैंपस ड्राइव पर विश्वविद्यालय के कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य का कहना है कि यह काफी हर्ष का विषय है कि हाल के दिनों में पर्याप्त संख्या में देश की श्रेष्ठ कंपनियां यहां प्लेसमेंट के लिए विद्यार्थियों का चयन कर रही है। विश्वविद्यालय का भी निरंतर यह प्रयास रहा है न सिर्फ व्यवसायिक बल्कि पारंपरिक स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए भी विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने इस संबंध में जल्द ही विश्वविद्यालय के द्वारा रोजगार मेला के आयोजन की बात कही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव dr नमिता सिंह भी मौजूद रहीं और उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को की शुभकामनाएं दी। यह प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी अंकित कुमार तिवारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।










