राजधानी रांची की सुप्रसिद्ध जगन्नाथपुर मेला और रथ यात्रा की आयोजन एवं विधि व्यवस्था को लेकर रांची के समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार में रांची के उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित मेले की तैयारी से जुड़े संबंधित सरकारी विभाग सहित मेले के आयोजन में लगे सामाजिक संगठनों का बैठक का आयोजन हुआ इस बैठक में मेले के आयोजन को सफल बनाने हेतु उपायुक्त द्वारा विभागीय अधिकारियों से विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई एवं कार्यक्षेत्र अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया.

डीसी राहुल कुमार सिन्हा
इस बैठक में मुख्य रूप से dc राहुल कुमार सिन्हा नें वॉच टावर लगाने एवं माइक लाइट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया साथ ही पेयजल की व्यवस्था हेतु डीप बोरिंग करने एवं बिजली जनरेटर की व्यवस्था करने हेतु विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया नीले परिसर में साफ-सफाई और शौचालय को लेकर बायो टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेले परिसर में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की स्थानीय थाना प्रभारियों को आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया गया.
ये भी पढ़ें:- ईंट भट्ठे की आड़ में अवैध कोयला का काला कारोबार, डीएमओ ने मारा छापा










