Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के मतकमबेड़ा गाँव में समारोह के दौरान नई योजनाओं की शुरुआत की और स्थानीय लोगों को परिसंपत्तियाँ प्रदान कीं।

June 17, 2024
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter


★ मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण।

★ मुख्यमंत्री ने आयोजित समारोह में लगभग 16709.805 लाख रुपए की 160 योजनाओं का शिलान्यास और 7000.759 लाख रुपए योजनाओं का किया उद्घाटन, लाभुकों के बीच लगभग 54 करोड़ 42 लाख 46 हज़ार 498 रुपए की बांटी परिसंपत्ति।

★ मुख्यमंत्री ने कहा – राजनगर में कभी सुखाड़ की स्थिति उपन्न नहीं होगी, 12 महीने हर खेत में होगा पानी

★ मुख्यमंत्री बोले – बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था को कर रहे मजबूत।

★ मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार जल्द घरेलू उपभोक्ताओं को नि:शुल्क 200 यूनिट बिजली प्रदान करने जा रही

◆ अबुआ आवास योजना के माध्यम से हर गरीब का होगा अपना आशियाना, आवास आवंटन में गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई।

◆ घर-घर पहुंच रही सरकार की योजनाएं, 24 घंटे हर पंचायत में मुहैया होंगी दवाइयां

मतकमबेड़ा, राजनगर, सरायकेला-खरसावां – मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ग्राम मतकमबेड़ा गांव को आदर्श गांव बनाएंगे। हमारे युवा वर्ग घर, समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आज मैं यहां के युवा वर्ग से अपील करता हूं कि वे नशा पान से दूर रहें। नशा मुक्त समाज का निर्माण हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। नशा नाश का कारण बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आपकी आशा, आकांक्षा और विश्वास पर खरा उतारने का हरसंभव प्रयास कर रही है। जनहित से जुड़े कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरे, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। अब राज्य के किसान भाइयों के खेत में सालभर पानी होगा। सालों भर खेत-खलियान हरा भरा रहेगा। अब राज्य के किसान भाई वर्ष में तीन बार फसल उपजा सकें, इस निमित्त कई बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।

बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जल्द ही बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करेंगे और झारखंड प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे। अब प्रदेश के हर पंचायत में ऐसी व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं, जहां 24 घंटे दवाइयां उपलब्ध होगी।

पढ़ाई में पैसा नहीं बनेगी बाधा, बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से करेंगे मदद

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य के आदिवासी, दलित, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के बच्चे-बच्चियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ हमारी सरकार दे रही है। अब हमारे बच्चों की पढ़ाई पैसों के कारण नहीं रुकेगी। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ करने हेतु प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित राज्य का निर्माण किया जा सकेगा।

182 योजनाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लाभुकों के बीच करीब 54 करोड़ 42 लाख 46 हज़ार 498 रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया एवं 182 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जहां 7000.759 लाख रुपये की 22 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ । वहीं, 16709.805 लाख रूपए की लागत से 160 योजनाओं की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री दीपक बिरुआ, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल श्री हरि प्रसाद केसरी, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा एवं जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Related Posts

कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता
Jharkhand

कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता

July 19, 2026
अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
Jharkhand

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!

July 18, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!

July 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता
  • अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.