Sunday, October 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा के फुटबॉल स्टेडियम में उमड़ा ‘योग’ का महासैलाब, DC से लेकर जवानों और बच्चों तक… हजारों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार, गूंजे निरोग जीवन के जयकारे!

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला आयुष और स्वास्थ्य समिति का भव्य आयोजन; उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने योग प्रशिक्षकों और डॉक्टरों को किया सम्मानित; 'अनुलोम-विलोम और कपालभाति' की गूंज से महका समां

June 21, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा के फुटबॉल स्टेडियम में उमड़ा ‘योग’ का महासैलाब, DC से लेकर जवानों और बच्चों तक… हजारों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार, गूंजे निरोग जीवन के जयकारे!
Share on FacebookShare on Twitter
  • 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
  • हजारों लोगों ने किया योग, स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग को अपनाने का लिया संकल्प

गढ़वा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुष समिति, गढ़वा एवं जिला स्वास्थ्य समिति, गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में फुटबॉल स्टेडियम, गढ़वा में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस एवं सीआरपीएफ जवानों, स्कूली बच्चों, समाजसेवियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ सीआरपीएफ कमांडेंट अजय कुमार वर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) ई.बी. अब्राहम, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार,जिला परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रभारी जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी उमेश चंद्र भास्कर सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

*दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ*

योग कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के प्रतिनिधिगण, आयुष समिति एवं स्वास्थ्य समिति के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर योग के प्रति लोगों का उत्साह और जागरूकता देखने योग्य रही।

*योग गुरुओं ने कराया विभिन्न योगासनों का अभ्यास*

पतंजलि योग समिति के योग गुरु सुशील केशरी एवं अन्य प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व एवं लाभों की जानकारी दी तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, भद्रासन, भुजंगासन, दण्डासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, शवासन सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक योगासन के शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

*योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील*

अपने संबोधन में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली धरोहर है, जिसका अनुसरण आज संपूर्ण विश्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।

उपायुक्त ने कहा कि जो लोग नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं, वे इसके सकारात्मक परिणामों का अनुभव कर रहे हैं। योग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सहायक है तथा मानसिक एवं शारीरिक रूप से व्यक्ति को सशक्त बनाता है। उन्होंने आमजनों से प्रतिदिन योग करने और इसे अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील करते हुए कहा कि योग के माध्यम से हम एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।

*योग प्रशिक्षकों एवं चिकित्सकों को किया गया सम्मानित*

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपायुक्त द्वारा योग प्रशिक्षकों सुचिता कुमारी,संतोष पांडे एवं चिकित्सक डॉ जयंत कुमार गौरव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस सफल आयोजन ने जिले में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और लोगों की सहभागिता को एक नई ऊर्जा प्रदान की।

 

Related Posts

पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bihar

पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

October 3, 2026
योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन
Jharkhand

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन

October 3, 2026
बापू के आदर्शों से रौशन होगा गढ़वा! महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर समाहरणालय में गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश; DC और SP ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Jharkhand

बापू के आदर्शों से रौशन होगा गढ़वा! महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर समाहरणालय में गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश; DC और SP ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

October 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन
  • बापू के आदर्शों से रौशन होगा गढ़वा! महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर समाहरणालय में गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश; DC और SP ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.