Sunday, June 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डिजिटल लत और मानसिक तनाव पर ‘योग’ का प्रहार! रांची यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब; उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित

"स्वस्थ आयु के लिए योग" के महासंकल्प के साथ स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप में गूंजा प्राणायाम; रक्षा राज्य मंत्री और कुलपति प्रो. सरोज शर्मा सहित हजारों युवाओं ने सुबह 6 बजे से किया योगाभ्यास

June 21, 2026
in Jharkhand, Top News
डिजिटल लत और मानसिक तनाव पर ‘योग’ का प्रहार! रांची यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब; उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter
  • 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ रांची विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप में
  • प्रातः 6 बजे से शुरू हुआ योग दिवस कार्यक्रम
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने किया योगाभ्यास
  • इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग”

*=======================*

  • योग सदियों से भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा

*___________डॉ इरफान अंसारी,स्वास्थ्य मंत्री*

*=====================*

*राँची, 21 जून: 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह रांची विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, एनएसएस वॉलेंटियर्स , योग प्रशिक्षकों और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में योग के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।*

*बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव के बीच योग मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद*

योग शुरू करने से पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि योग सदियों से भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव के बीच योग लोगों को मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया। कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को भी शांति मिलती है।

*योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम*

वहीं योग करने आए गणमान्य अतिथियों ने कहा कि डिजिटल युग में बढ़ता स्क्रीन टाइम लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। ऐसे समय में योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करता है।

*योगासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान*

इस अवसर पर योगासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों की सफलता युवा पीढ़ी को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करती है।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और मानसिक शांति का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री , रांची विधायक ,अपर मुख्य सचिव ,स्वास्थ्य श्री अजय कुमार , रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
Jharkhand

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था

June 21, 2026
“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन
Jharkhand

“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

June 21, 2026
गढ़वा के फुटबॉल स्टेडियम में उमड़ा ‘योग’ का महासैलाब, DC से लेकर जवानों और बच्चों तक… हजारों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार, गूंजे निरोग जीवन के जयकारे!
Jharkhand

गढ़वा के फुटबॉल स्टेडियम में उमड़ा ‘योग’ का महासैलाब, DC से लेकर जवानों और बच्चों तक… हजारों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार, गूंजे निरोग जीवन के जयकारे!

June 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
  • “एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन
  • डिजिटल लत और मानसिक तनाव पर ‘योग’ का प्रहार! रांची यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब; उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.